Monday, May 20, 2024
HomeजयपुरRajasthan News: CM भजनलाल के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन, लगाए मुर्दाबाद...

Rajasthan News: CM भजनलाल के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन, लगाए मुर्दाबाद के नारे

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Rajasthan News: सीएम बनने के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचे मुख्समंत्री भजनलाल के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया है। बता दें कि यह प्रदर्शन कांग्रेस के द्वारा किया गया है। वहीं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले के पास पहुंचकर तख्तियां भी लहराया। मामले को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास भी किया।

कार्यकर्ताओं ने काफीले तक पहुंचने की कोशिश

इस दौरान कांग्रेस का एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के काफिले के नजदीक पहुंच गया। जहां उसने तख्तियों पर किसानों से जुड़ी समस्या दिखाई। बता दें कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सीएन भजनलाल से मिलने का समय मांगा था, लेकिन समय न दिए जाने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा विरोध किया गया है। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

इन मांगो के लेकर किया विरोध प्रदर्शन

बता दें कि अध्यक्ष विशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शहरी एरिया के किसानों को नियमित तौर पर पानी देने के साथ कई मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के वक्त पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश भी की मगर इस बीच आपस में धक्का-मुक्का होने लगी।

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

फिर बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर विशनाराम सियाग के नेतृत्व में पांच सदस्यों की टीम ने सीएम भजनलाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

Also Read: Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा राम विरोधी है…

Also Read: Ram Mandir Security: छावनी में तबदील की गई अयोध्या, एंट्री के लिए स्थानीय लोगों को भी दिखाना होगा अपना पहचान पत्र

Also Read: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर सचिन…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular