Wednesday, May 22, 2024
HomepoliticsRajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा...

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा राम विरोधी है…

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Rajasthan News: राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने राम का विरोध पहली बार नही किया है। कांग्रेस पार्टी राम विरोधी है, वो राम सेतु को भी तोड़ना चाहती थी मगर नही तोड़ सकी। इसके साथ उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूलों में मां सरस्वती की प्रतिमा लगाने पर कांग्रेस के द्वारा नोटिस भेज दिए गए थे।

राम मंदिर को लेकर कही ये बात

वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नराम मंदिर को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में भगवान राम का मंदिर बन कर तैयार है। यह सभी देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। राम मंदिर के लिए लगभग 500 वर्षों तक हमारे पूर्वज की आंखे तरस रही थी। हमारे पूर्वज को इस बात का भी इंताजार था कि आखिर भगवान राम का भव्य मंदिर कब बनकर तैयार होगा और उस मंदिर में श्री राम कब विराजेंगे। राम मंदिर का पूरे देशवासियों को भी लंबे अरसे से इंतजार था। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी और सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करना चाहता हूं। मोदी जी के सफल प्रयास से 22 जनवरी के दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम का विरोध पहली बार नही किया। वो राम विरोधी है। वो रामसेतु को भी हमेशा से तोड़ना चाहती थी मगर तोड़ नही सकी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि कांग्रेस ने स्कूल में मां सरस्वती की प्रतिमा लगाने पर स्कूलों को नोटिस भेज दिए थे।

Also Read: Ram Mandir Security: छावनी में तबदील की गई अयोध्या, एंट्री के लिए स्थानीय लोगों को भी दिखाना होगा अपना पहचान पत्र

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular