Thursday, May 9, 2024
HomeAaj Ka RashifalAaj Ka Rashifal 25 April 2024: मेष, तुला और कुंभ राशिवालों पर...

Aaj Ka Rashifal 25 April 2024: मेष, तुला और कुंभ राशिवालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़े अपना राशिफल

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Aaj Ka Rashifal 25 April 2024 : आज 25 अप्रैल शुक्रवार को चंद्रमा शुक्र की राशि तुला में गोचर कर रहा है। चंद्र चित्रा के बाद स्वाति नक्षत्र पर गोचर करेगा और शुक्र के साथ द्विद्वादश योग बनाएगा। आज चंद्रमा पर बृहस्पति की शुभ सप्त दृष्टि के कारण बृहस्पति और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग रहेगा। ऐसे में आज का दिन कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए विशेष लाभकारी रहने वाला है। आइए जानते हैं ग्रह गोचर के प्रभाव से आज किन राशियों पर रहेगी भाग्य की देवी की कृपा, जानें आज का राशिफल।

​मेष राशि वालों का कैसा रहेगा दिन (Aaj Ka Rashifal 25 April 2024) 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक लेकिन व्यस्त रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कई जिम्मेदारियां निभानी होंगी. दोपहर बाद कोई काम अचानक आपके सामने आ सकता है, जिससे आपको थोड़ा मानसिक तनाव होगा। लेकिन आर्थिक दृष्टि से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कोई पुराना मित्र या परिचित आज आपके काम आ सकता है। आज आपको दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। आज आपके भाई-बहन हर काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे। आज भाग्य आपका 84 प्रतिशत साथ देगा। चींटियों को आटा डालें और पीले चंदन का तिलक लगाएं।

​वृषभ राशि वालों को कड़ी मेहनत और योजना से लाभ होगा

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपनी योजनाओं और मेहनत का लाभ कार्य व्यवसाय में मिलेगा। नौकरी में आज आपको आपकी योग्यता और दक्षता के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है. आज आप किसी मित्र की मदद से अपने रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं जिन्हें आप करना चाहते हैं। आज आप कार्यस्थल पर अपने व्यवहार और वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपनी वाक्चातुर्यता से लाभ होगा। विद्यार्थी आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आज भाग्‍य 92 फीसदी आपका साथ देगा। भगवान विष्णु के मंदिर में पीले चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं।

मिथुन राशि वाले लोगों को सावधानी से काम करना होगा

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सावधानी से काम करना होगा और अधिकारियों से वाद-विवाद से बचना होगा। आज आपको उन लोगों पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा जिन्हें आप ठीक से नहीं जानते। यदि आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह आपको वापस मिल सकता है। आज आपको कोई खोई हुई वस्तु भी मिल सकती है। आज आपमें जोश और उत्साह तो रहेगा, लेकिन आपको उन्हें नियंत्रण से बाहर जाने से रोकना होगा। विद्यार्थियों को आज मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आज भाग्य 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान शिव का अभिषेक करें और योग ध्यान करें।

कर्क राशि वाले लोगों को शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों के मामले में बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा आज तुला राशि के बाद वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। ऐसे में आपको महत्वपूर्ण काम दिन के पहले हिस्से में ही निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। शाम का समय किसी बात को लेकर असमंजस और तनाव में बीत सकता है। आपको विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना ख्याल रखना होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज आपको अपने प्रेमी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, अन्यथा आपको उसकी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। अगर आप कर्ज लेने की कोशिश कर रहे हैं तो आज आपको इसमें सफलता मिलेगी। आज भाग्य आपका 84 प्रतिशत साथ देगा। विष्णु चालीसा का पाठ करें और पीला चंदन लगाएं।

​कन्या राशि के जातक अपनी प्रतिभा का लाभ उठा सकेंगे

सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि कन्या राशि वाले आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कला और प्रतिभा का लाभ उठा सकेंगे। आप खुलकर अपने विचार व्यक्त कर पाएंगे, जिसका आज आपको फायदा भी होगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। हालाँकि आपके लिए सलाह है कि आप अपने काम से काम रखें और दूसरों के काम में दखल देने से बचें। आज आपकी किस्मत 77 फीसदी साथ देगी.

तुला राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। यदि आपके पारिवारिक रिश्तों में कोई मतभेद था तो वह दूर हो जाएगा और खून के रिश्ते मजबूत होंगे। आज सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको मित्रों से भी सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी आपकी कोई समस्या आज हल हो सकती है। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपकी कोई इच्छा जो काफी समय से अधूरी है वह आज पूरी हो सकती है। आज भाग्‍य 73 फीसदी आपका साथ देगा। गाय को गुड़ खिलाएं और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

​वृश्चिक राशि को मिलेगा कुछ नया करने का मौका

वृश्चिक राशि के लिए सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज आपकी रचनात्मक क्षमता में सुधार होगा और आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा। दिन का पहला भाग थोड़ा उलझन भरा रहेगा लेकिन दोपहर के बाद समय आपके पक्ष में हो सकता है। बिजनेस में आज आपको अच्छी आमदनी हो सकती है। जिन लोगों का काम विदेश से जुड़ा है उन्हें आज लाभ का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप चाहें तो आज साझेदारी में कोई काम शुरू कर सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने या नौकरी पाने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें आज अपने प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। विद्यार्थी आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत साथ देगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि वालों को कानूनी मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए

धनु राशि वालों के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको सावधानी और सतर्कता से काम करना होगा। आज आपको आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं या जिनका कारोबार विदेश से जुड़ा है, उन्हें आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। विदेश में शिक्षा और नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को भी आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। परिजनों से सुख और सहयोग मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको कानूनी मामलों में सतर्क रहना चाहिए, जोखिम लेना नुकसानदेह हो सकता है। आपको किसी भरोसेमंद व्यक्ति से धोखा भी मिल सकता है। आज भाग्‍य 79 फीसदी आपका साथ देगा। बजरंगबाण का पाठ करें.

मकर राशि वाले लोग बिना मांगे सलाह देने की गलती न करें।

मकर राशि वालों के लिए आज प्रभाव और वैभव में वृद्धि का दिन है। पैसों से जुड़े मामलों में आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपने कामकाज को लेकर कुछ महत्वपूर्ण योजनाएँ बनानी होंगी और आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आपके लिए सलाह यह है कि आज आप बिना मांगे किसी को सलाह देने की गलती न करें, नहीं तो लोग आपको हल्के में ले सकते हैं। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन संतान के मामले में अनुकूल रहेगा। संतान की सफलता से आप प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

​कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और प्रगति वाला रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। जिन लोगों का पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है उन्हें आज जीत मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोग अपनी कोई योजना शुरू कर सकते हैं जो उनके लिए फायदेमंद रहेगी। नौकरी में आज वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से आपको फायदा हो सकता है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा क्योंकि आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। आप अपनी अच्छी सोच से कोई भी निर्णय लेने में सफल रहेंगे और कोई भी महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। जो लोग नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें आज दोस्तों की मदद से फायदा होगा। आज भाग्य आपका 86 प्रतिशत साथ देगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें, चने की दाल का दान करें।

मीन राशि वालों की आज कोई इच्छा पूरी होगी

मीन राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप सभी को जोड़ने में सफल रहेंगे और आपके प्रभाव से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी होने से आपको खुशी होगी। किसी मांगलिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज यात्रा की भी संभावना है, काम के सिलसिले में आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज मनोरंजक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में अधिक मुनाफा होने से आज आपका मनोबल और उत्साह ऊंचा रहेगा।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular