Monday, May 20, 2024
HomepoliticsRajasthan Politics: पूर्व OSD लोकेश शर्मा का बड़ा आरोप, कहा- 'अशोक गहलोत...

Rajasthan Politics: पूर्व OSD लोकेश शर्मा का बड़ा आरोप, कहा- ‘अशोक गहलोत ने कराई थी फोन टैपिंग’

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व OSD लोकेश शर्मा ने राजस्थान में पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। लोकेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि सचिन पायलट की बगावत के वक्त अशोक गहलोत ने फोन टैपिंग कराई थी। पूर्व OSD ने कहा कि अशोक गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत को बदनाम किया है।

वायरल ऑडियो टेप लेकर बड़ा खुलासा

बुधवार को जयपुर में लोकेश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2020 में जब गहलोत सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे थे, उस वक्त एक ऑडियो टेप वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर बीजेपी पर कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा था। लेकिन वो ऑडियो टेप अशोक गहलोत ने मुझे दिया था। ये रिकॉर्डिंग उन्हें सोशल मीडिया से नहीं मिली।

अशोक गहलोत पर लगाए आरोप

लोकेश शर्मा ने बताया कि अशोक गहलोत ने ऑडियो टेप पेन ड्राइव में दिए थे। उनके कहने पर मैंने वो टेप मीडिया को दिए। अपने दावों को सच्चाई साबित करने के लिए लोकेश शर्मा ने अपने और अशोक गहलोत के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी चलाया। लोकेश शर्मा ने कहा कि अशोक गहलोत ने उस मोबाइल को नष्ट करने को कहा था जिससे ऑडियो भेजे गए थे। अशोक गहलोत को शक था कि मैंने उसे नष्ट नहीं किया है, इसलिए उन्होंने एसओजी से मेरे दफ्तर पर छापा डलवा दिया।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular