Wednesday, May 8, 2024
Homeकाम की बातRajasthan: आधी रात महिला ने देखा तेंदुआ, खोजते-खोजते सुबह, अब मुहल्ले में...

Rajasthan: आधी रात महिला ने देखा तेंदुआ, खोजते-खोजते सुबह, अब मुहल्ले में लॉकडाउन

Rajasthan: आधी रात महिला ने देखा तेंदुआ, खोजते-खोजते सुबह, अब मुहल्ले में लॉकडाउन

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़),Rajasthan: राजस्थान के धौलपुर की एक ऐसी खबर जिसने सब को घर में रहने पर मजबूर कर दिया। इस इलाके के लोगों से अपील की गई की सभी लोग अपने घर में रहें, मानो लॉकडाउन लग गया हो। दरअसल, धौलपुर से मांगरोल कस्बे में एक तेंदुए को देखा गया है।  तेदुआ ने अब तक दो लोगों पर जानलेवा हमला कर चुका है। लेकिन वन विभाग तेंदुआ को पकड़ने में नाकाम रहा है। यही कारण है कि प्रशासन ने सभी लोगों को घर में रहने की हिदायत दी है।

तेंदुआ देख महिला के उड़े होश

कुछ दिनों पहले जयपुर में भी एक तेंदुआ देखा गया था। अब धौलपुर में तेंदुआ ने दो लोगों को हमला किया है। घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना देर रात की है जब एक महिला को उसके बाड़े से आवाज आ रही थी। महिला ने जाकर देखा तो जानवर शोर मचा रहे थे। उसने नजदीक जाकर देखा तो उसे तेंदुआ नजर आया. उसके होश उड़ गए. महिला ने जान बचाकर वहां से भागा।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई सांसद और पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल

लॉकडाउन जैसी स्थिति

तेंदुआ देखने के बाद महीने ने शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद आस-पास के लोग जमा हो गए। गांव वालों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। रात में वन विभाग द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। तेंदुआ की खोज अभी भी वन विभाग कर रहा है। वन विभाग ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि जब तक तेंदुआ मिल न जाये, तब तक आप लोग घर में रहें।

ये भी पढ़े- Rajasthan: आधी रात महिला ने देखा तेंदुआ, खोजते-खोजते सुबह, अब मुहल्ले में लॉकडाउन

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular