Monday, May 20, 2024
HomeNationalEid al-Fitr 2024 Moon Sighting Time: राजस्थान में कब दिखेगा ईद का...

Eid al-Fitr 2024 Moon Sighting Time: राजस्थान में कब दिखेगा ईद का चांद, जानिए अन्य शहरों में चांद दिखने का समय

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Eid al-Fitr 2024 Moon Sighting Time: रमज़ान का महीना शुरू होते ही हर किसी को ईद का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इस्लाम धर्म में रमज़ान के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। खासकर बच्चों के लिए ईद बेहद खास होती है।  ईद को ईद-उल-फितर भी कहा जाता है। ईद का पवित्र त्योहार चांद के दीदार पर निर्भर करता है। चांद दिखने के अगले दिन ईद मनाई जाती है।  लोग गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई देते हैं। आइए जानते हैं भारत में कब मनाई जाएगी ईद और राजस्थान में कितने बजे दिखेगा चांद।

भारत में कब मनाई जाएगी ईद? (Eid al-Fitr 2024 Moon Sighting Time)

मंगलवार को सऊदी अरब में ईद का चांद देखा गया। आज ईद मनाई जा रही है। देशभर में 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। आज रात यानी बुधवार 10 अप्रैल को ईद का चांद दिखेगा। जिसके बाद 11 अप्रैल को भारत में ईद मनाई जाएगी।

आइए जानते है बाकी अन्य शहरों में कब दिखेगा ईद का चांद

  • जयपुर में चंद्रमा देखने का समय शाम 7:00 बजे है।
  • बीकानेर में चंद्र दर्शन का समय शाम 07:09 बजे है।
  • जोधपुर में चंद्रमा देखने का समय शाम 7:12 बजे है।
  • जैसलमेर में चंद्रमा दिखने का समय शाम 7:20 बजे है।
  • अजमेर में चंद्रमा दिखने का समय शाम 7:06 बजे है।
  • उदयपुर में चंद्रमा दिखने का समय शाम 7:12 बजे है।
  • अलवर में चंद्रमा दिखने का समय शाम 6:56 बजे है।
  • टोंक में चंद्रमा देखने का समय शाम 7:01 बजे है।
  • भीलवाड़ा में चंद्रमा दिखने का समय शाम 7:07 बजे है।
  • सीकर में चंद्रमा दर्शन का समय शाम 7:01 बजे है।

11 अप्रैल भारत में मनाई जाएगी ईद

सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में आज 10 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है. इसके अलावा कतर, ब्रिटेन, बहरीन, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी. सऊदी अरब में ईद के अगले दिन भारत में ईद मनाई जाती है।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular