Monday, May 20, 2024
Homeराजस्थानLok Sabha Elections 2024: BJP में शामिल हुए गहलोत सरकार में DGP...

Lok Sabha Elections 2024: BJP में शामिल हुए गहलोत सरकार में DGP रहे बीएल सोनी, अशोक गहलोत पर लगाए ये आरोप

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Elections 2024: पूर्व डीजीपी बीएल सोनी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। 9 अप्रैल को जयपुर में पार्टी कार्यालय में ज्वाइनिंग कमेटी के प्रदेश संयोजक अरुण चतुर्वेदी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस बीच उन्होंने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर कई आरोप भी लगाए।

कौन हैं बीएल सोनी

बीएल सोनी 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 35 वर्षों तक पुलिस में सेवा की। उनकी गिनती पुलिस विभाग के सबसे बुद्धिमान अधिकारियों में होती है। उनकी गिनती सबसे चहेते अफसरों में होती है।

अशोक गहलोत पर लगाए ये आरोप

पूर्व डीजीपी बीएल सोनी ने पीएम मोदी और बीजेपी की नीतियों को विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए  जरूरी बताया। इस बीच उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप भी लगाए। पूर्व डीजीपी बीएल सोनी ने कहा कि अशोक गहलोत ने निजी और राजनीतिक स्वार्थों के चलते राजस्थान के लाखों युवाओं पर हमला किया है। गहलोत सरकार में भर्ती परीक्षाओं के आयोजन के लिए जिम्मेदार लोगों का आचरण संदिग्ध था।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular