Monday, May 20, 2024
HomeViralRajasthan Crime: भीड़ ने ईंट-पत्थर मार पति-पत्नी को घर से निकाला, Video...

Rajasthan Crime: भीड़ ने ईंट-पत्थर मार पति-पत्नी को घर से निकाला, Video वायरल

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Crime: सोशल मीडिया पर राजस्थान के जयपुर का एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 50 से भी ज्यादा लोगों की एक भीड़ 4-5 लोगों पर पत्थर फेंककर उन्हें भगाती नजर आ रही हैं। घटना में ये लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिसके बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

भीड़ ने पत्थर मार-मारकर लोगों को खदेड़ा

मामला सांगानेर इलाके का बताया जा रहा है। जहां जमीनी विवाद के चक्कर में भीड़ पत्थर मार-मारकर 4-5 लोगों को खदेड़ती नजर आ रही है। सांगानेर में जमीन पर कब्जा करने के लिए 40 से 50 बदमाश लाठी , डंडे , सरिया और पत्थर बाजी से दहशत मचाते नजर आ रहे हैं।

क्या है मामला?

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित शंकर सुईवाल ने बताया कि बदमाशों ने शुरूआत में घर की महिलाओं के साथ बदतमीजी। और फिर पत्थरबाजी शुरू कर दी। उनहोंने बताया कि भरतपुर के बयाना में रहने वाले सुभाष चंद और नंद किशोर उनकी 16 बीघा पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। शंकर सुईवाल ने बताया कि आरोपी जमीन पर कब्जा करने तब आए जब घर पर सिर्फ महिलाएं थीं।

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

इस जमीन की रजिस्ट्री भी सुभाष चंद ने करा ली है। मगर शंकर सुईवाल और उनका परिवार इसका विरोध कर रहे है। जिसको लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। इस मामले में शंकर सुईवाल ने दो नामजद और 50 सो 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

आरोपी जमीन को बता रहे हैं अपना 

मामले में एसीपी विनोद शर्मा ने बताया कि आरोपी जमीन को अपना बता रहे हैं। उनको शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले पर पुलिस प्रशासन की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular