Monday, May 20, 2024
HomepoliticsLok Sabha Election 2024: कांग्रेस में शामिल होंगे BJP के पूर्व विधायक...

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस में शामिल होंगे BJP के पूर्व विधायक गुंजल, कोटा से मिल सकता है टिकट

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा सामने आ रही हैं। सुनने में आ रहा है कि कांग्रेस उन्हें ओम बिरला के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। बता दें कि कांग्रेस राजस्थान में अपनी 25 में से 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी पहले से ही घोषित कर चुकी है।

कोटा से मिल सकता है टिकट

कांग्रेस आज या कल में बाकी की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। इस बीच कांग्रेस की ओर से कोटा सीट के लिए प्रहलाद गुंजल का नाम सामने आ रहा है। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल कोटा उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक शांति धारीवाल के सामने लगातार दो बार चुनाव हार चुके हैं।

चल रहे हैं नाराज

सुनने में आ रहा है कि प्रहलाद गुंजल ने भाजपा से टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट का टिकट मांगा था। लेकिन पार्टी से टिकट ना मिलने  पर वे नाराज चल रहे हैं। प्रहलाद गुंजल पहले भी एक बार यह पार्टी छोड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें-Khatu Shyam: कल रथ पर सवार हो नगर भ्रमण को निकलेंगे…

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत कई नेता…

ये भी पढ़ें-Narayana Murthy: 4 महीने की उम्र में अरबपति बना ये बच्चा,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular