Monday, May 20, 2024
Homeलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत कई नेता BJP...

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत कई नेता BJP में शामिल

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल और RLP नेता विक्रम सिंह गुर्जर समेत कई नेता सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं।

BJP में शामिल हुए पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल

पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल और RLP नेता विक्रम सिंह गुर्जर भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और विधानसभा में इसके मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के कई नेता

पार्टी ने एक बयान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया, “यह सच है कि कई नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के कई नेता और अन्य नेता बातचीत कर रहे हैं और उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है।”

इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को अलग-अलग राजनैतिक दलों के पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच सहित 29 नेता, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से जुड़े भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें पूर्व विधायक और वरिष्ठ दलित नेता रामलाल मेघवाल और देवली-उनियारा से आरएलपी लीडर डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर के अलावा एससी प्रकोष्ठ जालोर के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, जालोर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री रमेश मेघवाल, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व सदस्य भावना गर्ग भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Narayana Murthy: 4 महीने की उम्र में अरबपति बना ये बच्चा, तोहफे में मिले 240 करोड़ के शेयर

ये भी पढ़ें- Shiv Ji: कौन हैं देवों के देव महादेव के आराध्य? जानें…

ये भी पढ़ें- Lata Mangeshkar: कोई सैंकड़ों करोड़ भी दे दे, तब भी शादियों…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular