Monday, May 20, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलAlaskapox Virus: अलास्का पॉक्स से पहली मौत, जानिए कितना खतरनाक है ये...

Alaskapox Virus: अलास्का पॉक्स से पहली मौत, जानिए कितना खतरनाक है ये वायरस

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Alaskapox Virus: अमेरिका से अलास्कापॉक्स के चलते पहली मौत की खबर सामने आ रही है।अलास्का में स्वास्थ्य अधिकारियों ने नई वायरल बीमारी अलास्कापॉक्स से पहली मौत की पुष्टि की है। एंकोरेज के दक्षिण में केनाई प्रायद्वीप का एक बुजुर्ग की इस वायरस के चलते मौत हो गई। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक उस व्यक्ति ने कहा कि उसने हाल ही में यात्रा नहीं की थी और जंगल में अकेला रहता था। अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि हो सकता है कि उसे घरेलू बिल्ली से अलास्कापॉक्स हुआ हो।

क्या है अलास्कापॉक्स?

अलास्कापॉक्स एक ऑर्थोपॉक्स वायरस है जिसे अलास्का डिवीजन ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार, शुरुआत में 2015 में फेयरबैंक्स क्षेत्र में रहने वाली एक महिला में पाया गया था। जिसके बाद दिसंबर 2023 तक इंसानों के बीच इसके 6 और केस पाए गए। ऑर्थोपॉक्स वायरस के रूप में जाने जाने वाले वायरस के एक वर्ग में अलासापॉक्स वायरस भी शामिल है। अलास्कापॉक्स, काउपॉक्स, मंकीपॉक्स और चेचक के समान जीनस से संबंधित है। यह विशेष रूप से छोटे जानवरों, जैसे छछूंदर और वोल में पाई जाती है।

अलास्कापॉक्स के लक्षण

अलास्कापॉक्स के लक्षणों में बढ़े लिम्फ नोड्स और जोड़ों या मांसपेशियों में परेशानी शामिल हैं। अलास्कापॉक्स से पीड़ित लोगों ने एक या अधिक त्वचा घावों की सूचना दी है। अलास्कापॉक्स से संक्रमित कई लोगों को शुरू में मानना था कि उन्हें मकड़ी या किसी कीड़े ने काट लिया है।

एक से दूसरे में फैल सकती है अलास्कापॉक्स?

हालांकि वायरस के एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने का कोई सबूत नहीं है, लेकिन कुछ ऑर्थोपॉक्सवायरस घावों के सीधे संपर्क के माध्यम से फैल सकते हैं। खासकर जब घाव के तरल पदार्थ के साथ फटी हुई त्वचा का संपर्क होता है। इसलिए त्वचा के घावों वाले लोगों को संभावित रूप से संक्रमण हो अलास्कापॉक्स द्वारा प्रभावित क्षेत्र को पट्टी से ढककर रखने की सलाह दी जा रही है।

ये भी पढ़ें-Droupadi Murmu: 14 फरवरी को राजस्थान दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, स्वागत की तैयारियां शुरू

ये भी पढ़ें-Kisan Andolan: राजस्थान के इस जिले में धारा 144 लागू, पंजाब…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular