Monday, May 20, 2024
Homeट्रेंडिंगVideo: मंदिर और गांव की महिलाओं के साथ Neeta Ambani, संस्कार देख...

Video: मंदिर और गांव की महिलाओं के साथ Neeta Ambani, संस्कार देख लोग कर रहे तारीफ

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों नीता अंबानी का एक वीडियो बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है जहां नीता अंबानी जामनगर मंदिर परिसर और गांव की महिलाओं के साथ बात करती नजर आ रही है। जिसके बाद लोग उनके संस्कारों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

मंदिर की महिलाओं के साथ नीता अंबानी

क्लिप में नीता अंबानी मुस्कुराते हुए कार्यकर्ताओं और भक्तों का अभिवादन करती नजर आईं। मंदिर परिसर की यात्रा के दौरान, नीता अंबानी ने कार्यकर्ताओं और भक्तों के साथ गर्मजोशी से बातचीत करते हुए कारीगरों के काम के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से मंदिर के डिजाइन और भित्तिचित्रों के पीछे की प्रेरणा में रुचि दिखाई।

जामनगर में 14 नए मंदिरों का निर्माण

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले गुजरात के जामनगर में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत वाला एक भव्य मंदिर परिसर का निर्माण किया गया है। नीता अंबानी द्वारा शुरू की गई इस पहल से 14 नए मंदिरों का निर्माण हुआ है, जिनमें से प्रत्येक को जटिल नक्काशी, देवताओं की मूर्तियों और भित्तिचित्र-शैली के चित्रों से सजाया गया है, जो पीढ़ियों से चली आ रही कलात्मक विरासत की प्रतिध्वनि करते हैं।

जामनगर में होगी शादी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी से पहले का उत्सव गुजरात के जामनगर में होने वाला है। हॉलीवुड पॉप-आइकन रिहाना, दिलजीत दोसांझ और अन्य लोगों के साथ कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें-Viral: डेयरी मिल्क चॉकलेट में रेंगता दिखा कीड़ा, स्वास्थय विभाग ने बताया अनसेफ

ये भी पढ़ें-Inter-Caste Marriage Scheme: इस तरह शादी की तो मिलेंगे 10 लाख,…

ये भी पढ़ें-Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 236 ASP इधर से उधर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular