Monday, May 20, 2024
Homeट्रेंडिंगShanivar Ke Upay: शनिवार के दिन इन चीजों का दिखना माना जाता...

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन इन चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, नजर आते ही करें ये काम

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Shanivar Ke Upay:शनिवार शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी का भी दिन है। इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है वह भी समाप्त हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि शनिदोष से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को शनिदेव की पूजा (Shanidev Ki pooja) करनी चाहिए और मूल शनिवार (Shanivar Ke Upay) से शुरू करके सात शनिवारों तक व्रत करना चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार

शनिवार के दिन सुबह के समय तीन चीजों का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आपको भी शनिवार के दिन सुबह-सुबह ये 3 चीजें दिख जाएं तो समझ लीजिए कि आपका दिन शुभ होने वाला है।

Also Read: Kota Student Suicide: कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या,…

गरीब व्यक्ति-

अगर शनिवार की सुबह आपको कोई गरीब व्यक्ति या भिखारी मिले तो यह एक अच्छा संकेत है। ऐसे में आपको उन्हें दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस दिन किसी भिखारी या गरीब का अपमान करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

Also Read: Dolly-Amandeep Sohi Death: Actress Dolly Sohi का Cervical cancer से…

सफाई कर्मचारी-

अगर शनिवार की सुबह आपको कोई सफाई कर्मचारी दिखे तो उसे कुछ पैसे और काले रंग के कपड़े दान करें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहती है।

कुत्ता-

अगर शनिवार के दिन सुबह के समय आपको काला कुत्ता दिख जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है। कुत्ते को शनिदेव का वाहन माना जाता है। शनिवार के दिन अगर आपको काला कुत्ता दिख जाए तो उसे तेल या घी लगी रोटी या बिस्किट जरूर खिलाएं।

Also Read:  Lata Mangeshkar: कोई सैंकड़ों करोड़ भी दे दे, तब भी शादियों में गाने नहीं जाती थीं लता दी, जानिए…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular