Thursday, May 9, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Crime: रेप पीड़िता पर गंडासे किए 15 वार, आरोपी को दरिंदगी...

Rajasthan Crime: रेप पीड़िता पर गंडासे किए 15 वार, आरोपी को दरिंदगी की ऐसे मिली सजा, पढ़ के हो जाएंगे हैरान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में शनिवार को एक रेप पीड़िता और उसके भाई पर बलात्कार करने वाले आरोपी और उसके दो साथियों ने धारदार हथियारों से हमला किया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। हालांकि घटना के कुछ ही घंटों के बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया गया था। लेकिन मुख्य आरोपी अब भी फरार था। हुलिया बदल वो पुलिस को चकमा देने में तो सफल रहा। लेकिन इसी बीच भगवान ने उसकी हैवानियत की वो सजा दी कि सब के रोंगते खड़े हो गए।

रेप पीड़िता पर किया जामलेवा हमला

शनिवार 24 फरवरी को पीड़िता, अपने भाई के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थी, कि इसी बीच आरोपी ने पीड़िता की पीठ परगोली मार दी। इतना ही नहीं इसके बाद उसे मारने के इरादे से आरोपी ने उस पर गंडासे से 15 वार किए। आरापियों ने पीड़िता के भाई को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़ फरार हो गए। वर्तमान में उसका जयपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हमला प्रागपुरा गांव में पुलिस स्टेशन से महज 20 मीटर की दूरी पर हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों साथियों महिपाल गुर्जर और राहुल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव को बाद में गंभीर चोटों के साथ जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पाया गया।

ट्रैन की चपेट में आया हैवान

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी हुलिया बदलकर पुलिस को चकमा देने में तो सफल रहा लेकिन सोमवार सुबह वह मालवीय नगर में एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके बाद उसका एक पैर कट गया। बुरी तरह जख्मी होने और खून बहने पर वह बेहोश हो गया। जिसके बाद आस पास के लोगों ने पुलिस को खबर दी। फिलहाल जयपुर के SMS हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।

2023 में किया था रेप

बता दें कि 24 वर्षीय रेप पीड़िता ने जून 2023 में आरोपी राजेंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। राजेंद्र यादव को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद में उसकी नौकरी चली गई थी। हाल ही में जमानत पर रिहा होकर वह पीड़िता को केस वापस लेने के लिए धमकाने लगा। एफआईआर से पता चलता है कि हालिया हमला उसके ऐसा करने से इनकार करने के प्रतिशोध में था।

ये भी पढ़ें-Rajasthan: शिक्षा मंत्री दिलावर ने अकबर को कहा बलात्कारी, बोले- उसको महान बताना मूर्खता

ये भी पढ़ें-Paytm Payment Bank: विजय शेखर ने Paytm Payment Bank के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, नए बोर्ड का होगा गठन

ये भी पढ़ें-Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्री पर करें भगवान शिव के 108 नामों…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular