Monday, May 13, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Election 2203: बागियों को मनाने का आखिरी दिन, क्या BJP करेगी...

Rajasthan Election 2203: बागियों को मनाने का आखिरी दिन, क्या BJP करेगी खेला या कांग्रेस बनेगी गेम चेंजर?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आज नामांकन वापिसी का आखिरी दिन है। ऐसे में दोनों ही दलों में काफी उठापटक चल रही है। साथ ही बागी नेताओं को समझाने की कोशिश जारी है। इस बीच जिस तरह मेवाड़ में BJP नेताओं के इस्तीफे ने हलचल मचा दी, वैसे ही कांग्रेस के लिए वागड़ में मुसीबत बनी है। यहां 3 सीटों पर बगावत चल रही है। तीन बागी नेताओं में से एक ने त्याग पत्र भी दे दिया है। और तंज कसते कहा कि पार्टी के प्यार और सम्मान से पेट भर गया है।

ये सीटें कांग्रेस के लिए बनी मुसीबत

बता दें कि वागड़ में डूंगरपुर जिले की 4 में से 3 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के लिए मुसीबत बनी है। यहां डूंगरपुर सीट पर बिछीवाड़ा प्रधान देवाराम रोत, चौरासी सीट पर पीसीसी महासचिव महेंद्र बरजोड़ और सागवाड़ा सीट पर सरपंच संघ संरक्षक पन्नालाल डोडियार टिकट न मिलने पर बागी होकर मैदान में आ गए हैं। इन नेताओं ने निर्दलीय नामांकन भर दिया है। इन्हें बागियों को मनाने के लिए पार्टी की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पीसीसी महासचिव महेंद्र बरजोड़ ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।

कौन हैं महेंद्र बरजोड़?

आपको बता दें कि महेंद्र बरजोड़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं और चौरासी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी और पूर्व प्रधान भी रहे हैं। महेंद्र बरजोड़ ने पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासर को त्याग पत्र दे दिया है। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए लंबे समय तक तक पार्टी को मजबूती देने का काम किया है। पार्टी के प्यार और सम्मान से मेरा पेट भर गया है और सम्मान सहने की मेरी क्षमता अब समाप्त हो गई है। ये पद ऐसे व्यक्ति को दें जिसकी जीवनभर की भूख समाप्त हो और पार्टी को मजबूत करे। मेरा प्रदेश महासचिव और पार्टी से त्याग पत्र स्वीकार करें।’

Read more:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular