Saturday, July 27, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलHealth Tips: चाय-सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कैंसर...

Health Tips: चाय-सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कैंसर तक का खतरा

Health Tips: आजकल युवाओं में चाय के साथ सिगरेट पीने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Health Tips: आजकल युवाओं में चाय के साथ सिगरेट पीने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बेहद खतरनाक आदत है और इससे आपको गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है?

ज़हरीला कॉम्बिनेशन

विशेषज्ञों के अनुसार, चाय और सिगरेट का कॉम्बिनेशन जहरीला हो सकता है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चाय के साथ सिगरेट पीने से इसोफेजियल (आहार नली) कैंसर होने का खतरा 30% तक बढ़ जाता है।

क्या है नुक्सान
चाय में मौजूद कैफीन और सिगरेट के धुएं का संयोजन शरीर के लिए विषाक्त हो सकता है। चाय का एसिड खाली पेट में पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है, जबकि सिगरेट का धुआं शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

कई प्रकार की बीमारियां (Health Tips)
इस खतरनाक आदत से न केवल इसोफेजियल कैंसर बल्कि हार्ट अटैक, स्ट्रोक, पेट और फेफड़ों के अल्सर, नपुंसकता, बांझपन और याददाश्त कमजोर होने जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। साथ ही, यह आपकी उम्र भी घटा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि चाय-सिगरेट का सेवन करने वाले लोगों को हार्ट अटैक का 7% अधिक खतरा होता है और उनकी उम्र 17 साल तक घट सकती है।

अगर आप भी इस खतरनाक आदत में फंसे हैं, तो तुरंत इससे बाहर निकलें। अपनी सेहत को बचाने के लिए इस आदत को छोड़ना ही बेहतर होगा।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular