Monday, May 20, 2024
HomeRajaasthan Live VotingAlbert Hall Museum: जयपुर के अल्बर्ट हॉल की कहानी बेहद ही रोचक...

Albert Hall Museum: जयपुर के अल्बर्ट हॉल की कहानी बेहद ही रोचक है, जहां शपथ लेंगे भजन लाल शर्मा

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Albert Hall Museum: आज जयपुर में अल्बर्ट हॉल के सामने नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। जिसके लिए वहां पूरी तैयारी हो चुकी है। इस बार शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी आ रहे हैं। प्रदेश के डेढ़ लाख लोगों से अधिक के लिए यहां पर व्यवस्था की गई है। बीजेपी यहां से एक बड़ा संदेश देने की तैयारी है।

यहां पूर्व मुख्यमंत्री ने भी ली थी शपथ

ऐसे में यह जान लेना बेहद जरूरी है कि आखिर इस अल्बर्ट हॉल म्यूजियम को किसने और क्यों बनवाया गया था। यहां की एक रोचक कहानी है। यहां साल 2018 में अशोक गहलोत और सचिन पायलट को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ यहीं दिलाई थी। अल्बर्ट हॉल जयपुर के रामनिवास बाग में अजमेरी गेट के पास स्थित है। शाम होते ही इस म्यूजियम की लाइट कई रंग में जगमग हो जाती है।

अल्बर्ट हॉल की कहानी? 

जयपुर के सीनियर पत्रकार और रियासतों के पुराने जानकार जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि अल्बर्ट हॉल बनाने के पीछे एक बड़ी घटना है। सन 1876 में ढूंढाड़ रियासत में उस वक्त आकाल पड़ा था। बता दें कि लोगों को रोजगार और आनाज देने के लिए अल्बर्ट हॉल का काम शुरू किया गया था। जयपुर का पुराना संग्रालय जो कि तालकटोरा के पास बादल महल में था, उस संग्रालय को पहले किशनपोल बाजार में पंडित शिवदीन जी की हवेली में शिफ्ट कर दिया गया था। फिर उसके बाद हॉल बन जाने के बाद उस संग्रालय को इसमें शिफ्ट किया गया था। यहां इंदिरा गांधी ने भी एक बार जनसभा की थी।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular