Saturday, May 11, 2024
HomeNationalRajasthan New CM Live: भजन लाल होंगे राजस्थान के अगले CM, पार्टी...

Rajasthan New CM Live: भजन लाल होंगे राजस्थान के अगले CM, पार्टी की तरफ से किया गया ऐलान

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़) Rajasthan New CM: राजस्थान के अगले सीएम का ऐलान कर दिया गया है। राजस्थान में बीजेपी की तरफ से अगले सीएम भजन लाल शर्मा होंगे। बता दें कि भजन लाल शर्मा संगानेर से विधायक हैं और वो पहली बार विधायक बनकर राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे। वहीं राज्य के डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा होंगें और लोकसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी होंगी।

कौन हैं भजन लाल शर्मा 

राजस्थान के होने वाले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बाहरी हेने के आरोप के बाद भी सांगानेर से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया। बता दें कि भजन लाल शर्मा को संघ और संगठन दोनो की करीबी माना जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India News (@indianews_live)

4: 36 pm, 12 december 2023

वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा की स्पीकर होंगी।

4: 32 pm, 12 december 2023

राजस्थाम में दो डिप्टी सीएम, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा होंगें राज्य के डिप्टी सीएम।

4: 17 pm, 12 december 2023

भजन लाल शर्मा बनेंगे राजस्थान के अगले सीएम। बीजेपी की तरफ से किया गया ऐलान।

4: 15 pm, 12 december 2023

नया चेहरा होगा राजस्थान का सीएम। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि वसुंधरा राजे नही बनेगी राजस्थान की मुख्यमंत्री।

4: 10 pm, 12 december 2023

विधायक दल की बैठक जारी। वसुंधरा राजे के हांथ में पर्ची, पर्ची में हो सकता राजस्थान के अगले सीएम का नाम।

4: 10 pm, 12 december 2023

अब से किसी भी वक्त हो सकता है राजस्थान के सीएम का ऐलान।

4: 06 pm, 12 december 2023

कैलाश चौधरी को बुलाया गया दिल्ली। बन सकते हैं राजस्थान के अगले सीएम।

4: 03 pm, 12 december 2023

बीजेपी विधायक दल की बैठक जारी। थोरी ही देर में राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम होगा सबके सामने।

3: 56 pm, 12 december 2023

बीजेपी दफ्तर में विधायकों से एक एक कर के बात की जा रही है। अब से कुछ ही देर में बैठक शुरू होगी और थोड़ी ही देर में राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम सबके सामने होगा।

3: 53 pm, 12 december 2023

राजस्थान का मुख्यमंत्री जीते हुए 115 विधायकों में से ही किसी को बनाया जाएगा। किसी गैर विधायक को मुख्यमंत्री नही बनाया जा सकता।

3:42 pm, 12 december 2023

तीनों पर्यवेक्षक जयपुर में भाजपा के दफ्तर पहुंच गए हैं। वसुंधरा राजे और राजनाथ सिंह एक ही गाड़ी से दफ्तर पहुंचे हैं। विधायक दल की बैठक चार बजे होगी। इससे पहले विधायक का फोटो सेशन होगा।

 

जयपुर में बीजेपी के तीनों पर्यवेक्षक बीजेपी दफ्तर पहुंच गए हैं. राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे एक ही गाड़ी से बीजेपी दफ्तर पहुंचे हैं. विधायक दल की बैठक चार बजे होगी. इससे पहले विधायकों का फोटो सेशन होगा.

3:00 pm, 12 december 2023


कैलाश चौधरी का नाम भी राजस्थान के CM की रेस में जुड़ा, दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई

2:30 pm, 12 december 2023


BJP के केंद्रीय पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे जयपुर पहुंचे। उनका स्वागत राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने किया।

1:50 pm, 12 december 2023


BJP के राज्य मुख्यालय में सब कुछ तैयार है

1:30 pm, 12 december 2023


“कुछ भी हो सकता है”

मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले, भाजपा विधायक और पूर्व सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने दावा किया कि कुछ भी हो सकता है।

1:10 pm, 12 december 2023


“आश्चर्य के लिए तैयार रहें”

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा “छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आपका विश्लेषण ग़लत निकला…आपको आश्चर्य के लिए तैयार रहना चाहिए…”

12:40 pm, 12 december 2023


12:20 pm, 12 december 2023


11:43 am, 12 december 2023


राजेंद्र राठौड़ ने कहा- 

BJP के नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। आज शाम 4:30 बजे विधायक दल द्वारा राजस्थान के CM कते नाम की घोषणा की जाएगी। राजस्थान कते CM पद पर किसी को चुनने का पल काफी नजदीक है।

10:15 am, 12 december 2023


राजस्थान: कई निर्दलीय विधायकों ने दिया बीजेपी को समर्थन

9:35 am, 12 december 2023


राजस्थान में कौन-कौन है CM की रेस में 

  • दीया कुमारी
  • बाबा बालकनाथ
  • वसुंधरा राजे
  • कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  •  वासुदेव देवनानी
  • पुष्पेंद्र सिंह राणावत
  • संजय शर्मा
  • सीपी जोशी
  • गजेंद्र सिंह शेखावत
  • ओम माथुर
  • सुनील बंसल
  • प्रकाश चंद गुप्ता

9:26 am, 12 december 2023


विधायकों की बैठक में हो सकती है घोषणा

आज दोपहर 1 बजे के बाद 4 बजे विधायकों की बैठक होने वाली है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे पर्यवेक्षक के तौर पर इस बैठक में हाज़िर रहेंगी। इस बैठक में औपचारिक रुप से CM के नाम का ऐलान हो सकता है। पार्टी द्वारा सोमवार को सभी विधायकों को जयपुर पहुंचने का आदेश दिया गया था।
वहीं सोमवार को कुछ विधायकों द्वारा पूर्व CM वसुंधरा राजे से मुलाकात की गई।

9:00 am, 12 december 2023


राजेंद्र राठौड़ का वसुंधरा पर निशाना 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ द्वारा वसुंधरा राजे पर प्रतिवेदित तरीके से निशआना साधा गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मेदी के चहरे को देख पार्टी को जीत हासिल हुई है। कोई भी किसी भी तरह की गलतफहमी में रह सकता है। परंतु विधायकों को बुलाकर उमनसे समर्थन मांगना BJP की संस्कृति के खिलाफ है।

किरोड़ी लाल मीणा का भी आया बयान

वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि सीएम लॉबिंग से नहीं, केंद्रीय नेत्तृव के विश्र्वास से बनेगा। BJP के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का कहना है कि विधायकों से की जा रही वसुंधरा राजे की मुलाकात शिष्टाचार का ही हिस्सा है।

ये भी पढ़े- Income Tax Recruitment 2024: इनकम टैक्स ऑफिसर बनने की है चाह!…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular