Thursday, May 9, 2024
HomepoliticsPM Modi In Rajasthan: PM मोदी ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना,...

PM Modi In Rajasthan: PM मोदी ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘जो लोग चुनाव नहीं जीत सकते..’

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), PM Modi In Rajasthan: पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को राजस्थान के जालौर पहुंचे। इस बीच पीएम मोदी सोनिया गांधी पर निशाना साधते नजर आए। सोनिया गांधी पर पीएम मोदी ने कटाक्ष कर कहा कि, “जो लोग चुनाव नहीं जीत सकते, उन्होंने मैदान छोड़ दिया है और राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बन गए हैं।”

सोनिया गांधी को लेकर बोले पीएम मोदी

रविवार को जालौर की रैली में प्रधानमंत्री ने सवाल किया कि क्या राज्यसभा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस सांसदों ने राज्य के मुद्दे उठाए। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस ने पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को भी राज्यसभा भेजा था। वह बीमार थे, लेकिन क्या आपने उन्हें राजस्थान में देखा? पीएम मोदी ने सोनिया गांधी का नाम लिए बिना कहा, “जो लोग चुनाव नहीं लड़ सकते, चुनाव नहीं जीत सकते, वे मैदान छोड़कर राजस्थान से राज्यसभा में आ गए हैं।”

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “कांग्रेस पार्टी आज जिस हालत में है, उसके लिए वह खुद दोषी है। कांग्रेस ने 60 साल तक देश पर राज किया। कांग्रेस ने भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया है। देश उन्हें इन्हीं पापों की सजा दे रहा है।” पीएम मोदी ने कहा, ‘जिस पार्टी के कभी 400 सांसद होते थे, वो आज 300 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पा रही। आज कांग्रेस की हालत यह है कि उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल रहे। कांग्रेस ने एक अवसरवादी इंडी गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन की पतंग उड़ने से पहले ही कट गई है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular