Monday, May 20, 2024
HomepoliticsLok Sabha Elections 2024: सचिन पायलट ने किया बड़ा खुलासा, बताई लोकसभा...

Lok Sabha Elections 2024: सचिन पायलट ने किया बड़ा खुलासा, बताई लोकसभा चुनाव ना लड़ने की वजह

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव करीब हैं। राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और अशोक गहलोत लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। जिसको लेकर सचिन पायलट ने बताया कि ये निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा चुनाव में सभी की भूमिका को ध्यान में रखते हुए किया गया था।

पार्टी तय करती है भूमिका

सचिन पायलट ने बताया कि ये पार्टी तय करती है कि किसे क्या भूमिका निभानी है। सचिन पायलट ने बताया कि ”मैं  अपने सभी उम्मीदवारों के लिए जिम्मेदार हूं। कांग्रेस का प्रत्येक उम्मीदवार हमारा उम्मीदवार है। हमें उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए समर्पित होकर काम करना होगा।”

कांग्रेस के सामने बनी हुई है चुनौती

सचिन पायलट ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव या इससे पहले के चुनावों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला, जिस वजह पार्टी के सामने चुनौती बनी हुई है। सचिन पायलट ने बताया कि उन्हें जो फीडबैक मिला है उसके मुताबिक इस बार राजस्थान में कांग्रेस बहुत अच्छा करेगी। जनता तंग आ चुकी है और वो बदलाव चाहती है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular