Monday, May 20, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलHealth Tips: क्या आप भी टूथपेस्ट लगाकर भिगोते हैं टूथब्रश? जानिए क्या...

Health Tips: क्या आप भी टूथपेस्ट लगाकर भिगोते हैं टूथब्रश? जानिए क्या है सही तरीका

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Health Tips: सभी सुबह उठकर अपने दांतों को मांझना पसंद करते हैं। टूथब्रश करने केे लिए आप ब्रश उठाते होंगे फिर उसपर टूथपेस्ट लगाकर ब्रश करना शुरू कर देते होंगे। क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि आप अभी दांत मांझने के बारे मे सब कुछ नहीं जानते? आपके मन में कई बार ये सवाल भी आया होगा कि क्या टूथब्रश करने के लिए उसे धुलना चहिए? आइए जानते हैं कि इस बारे में एक्सपर्ट की क्या राय है।

जानिए एक्सपर्ट की राय

इस मामले में कई डॉक्टर्स का कहना है कि ब्रश करने से पहले उसे गीला करना सही है। हालांकि, आपको ऐसा टूथपेस्ट लगाने से पहले करना है।डेंटिस्ट का मानना है कि ब्रश करने से पहले अगर आप उसे पानी से धोते हैं तो ये ठीक तरीका है। क्योंकि ऐसा करने से ब्रश पर लगी गंदगी या धूल मिट्टी धुल जाती है। साथ ही ऐसा करने से ब्रश के ब्रिसल्स भी मुलायम हो जाते हैं, जिससे दांतों की सफाई अच्छे तरीके से होती है और ये मसूड़ों में भी उतना नहीं लगते।

ऐसे करें दातों को ब्रश

अपने दांतों को ब्रश करने की परी प्रक्रिया में लगभग 2 मिनट का समय लगना चाहिए। जब तक आपको यह आदत न हो जाए कि ब्रश करते समय आपको 2 मिनट का समय लगता है, तब तक खुद को समयबद्ध करने का अभ्यास करें।

  • अपने ब्रश को थोड़ी मात्रा में पानी से धोएं
  • टूथब्रश पर मटर के दाने के बराबर मात्रा में टूथपेस्ट डालें
  • अपने मसूड़ों से लगभग 45 डिग्री के कोण पर टूथब्रश को अपने मुंह में डालें और अपने सामने के दांतों को हल्के, छोटे स्ट्रोक से ब्रश करें
  • अपने दांतों की बाहरी सतहों को ब्रश करें, यह सुनिश्चित करें कि पिछली दाढ़ें और चबाने वाली सतहों के ऊपरी हिस्से साफ हों
  • अपने ऊपरी सामने के दांतों की अंदरूनी सतह पाने के लिए टूथब्रश को उल्टा पलटें
  • अपने निचले सामने के दांतों की अंदरूनी सतह पाने के लिए इसे पीछे की ओर पलटें
  • ब्रश करने की प्रक्रिया के दौरान वहां फंसे बैक्टीरिया या प्लाक से छुटकारा पाने के लिए अपनी जीभ को ब्रश करें
  • टूथपेस्ट, लार और पानी के अवशेषों को एक साफ सिंक में थूक दें
  • आखिर में मुंह धुल लें

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election: राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका! BJP में शामिल हुए ये बड़े नेता

ये भी पढ़ें-Indian Railway: IRCTC से फ्री में बुकिंग, टिकट कंफर्म होने पर…

ये भी पढ़ें-Holi Tips: इस होली अपनाएं ये उपाय, दूर होंगी सभी परेशानी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular