Sunday, May 19, 2024
Homeधर्म अध्यात्मMagh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर खुल जाएंगे इन राशियों के भाग्य,...

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर खुल जाएंगे इन राशियों के भाग्य, सालों बाद बन रहे 2 शुभ योग

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Magh Purnima 2024: सनातन धर्म के अंदर माघ पूर्णिमा एक विशेष महत्व रखती है। हिंदू मान्यताओं के आधार पर माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व माना गया है। इसी बीच माघ पूर्णिमा पर सालों बाद 2 शुभ योग पड़ रहे हैं जिनके चलते कुछ राशियों के भाग्य खुल जाएंगे। आइए जानते हैं कि वो कोनसी राशियां हैं जिनके अच्छे दिन शुरू होने जा रहें हैं।

बन रहें हैं शुभ योग

इस साल माघ पूर्णिमा शोभन योग में मनाई जा रही है। इसके साथ ही इस दिन कुंभ राशि में सूर्य, शनि और बुध पर त्रिग्रही योग भी रहेगा। ऐसे में इस साल माघ पूर्णिना पर 3 राशियों की किस्मत चमकने जा रही है।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

कर्क राशि

कर्क राशि के विद्यार्धियों को अच्छे परिणाम मिलने वाला है। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। घर में खुशहाली छाने वाली है। आर्थिल लाभ की पूरी संभावना है।

वृषभ राशि

माघ पूर्णिमा पर रचनात्मक कार्यो में जुटे वृषभ राशि वालों को बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। इसके साथ ही करियर और कारोबार में भी लाभ मिलेगा। वृषभ राशि वालों की आय में वृद्धी होने वाली है। इसके साथ ही दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध बेहतर होंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के अटके काम तेजी से पूरे होंगे। इसके अलावा घर, दुकान, जमीन या गाड़ी खरीदने की स्थिति बनी हुई है। तनाव से छुटकारा मिलेगा। परिवार में खुशहाली छाई रहेगी। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: पेपर लीक मामले पर SOG की बड़ी कार्रवाई, आरोपी नेपाल बॉर्डर से अरेस्ट

ये भी पढ़ें-Rajya Sabha: राज्यसभा सांसद बनीं सोनिया गांधी, राजस्थान में निर्विरोध जीता…

ये भी पढ़ें-Elon Musk का कमाल, अब बिना छुए चलेगा माउस

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular