Sunday, May 12, 2024
Homeलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election: राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका! BJP में शामिल हुए...

Lok Sabha Election: राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका! BJP में शामिल हुए ये बड़े नेता

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है। दरअसल सोमवार 19 फरवरी को राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता और विधायक महेंद्रजीत मालवीया ने जयपुर में पार्टी के राज्य प्रभारी अरुण सिंह और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में BJP में शामिल हो गए हैं। महेंद्रजीत सिंह मालवीया राजस्थान में बड़ा आदिवासी चेहरा माने जाते हैं।

BJP में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीया

बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता महेंद्रजीत मालवीया न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ”बीजेपी में शामिल होने का एकमात्र कारण वागड़ क्षेत्र का विकास है। बीजेपी ही विकास कर सकती है। कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है।” वहीं कांग्रेस नेता महेंद्रजीत मालवीय के बीजेपी में शामिल होने पर पार्टी के राजस्थान प्रमुख सीपी जोशी का एएनआई से बातचीत के दौरान बताया, “पिछले सालों में पीएम मोदी ने जो किया है वह अकल्पनीय है। कांग्रेस ने सिर्फ नारे और वादे किए लेकिन मोदी जी ने जो कहा वो किया।”

अशोक गहलोत के थे करीबी

बता दें महेंद्रजीत मालवीय को वागड़ और मेवाड़ का बड़ा आदिवासी चेहरा माना जाता है। वे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी नेताओं में भी गिने जाते थे। ऐसे में उनकी कांग्रेस से अलग होना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकती है।

ये भी पढ़ें-Rajasthan: भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 65 IPS आधिकारियों का ट्रांसफर

ये भी पढ़ें-Indian Railway: IRCTC से फ्री में बुकिंग, टिकट कंफर्म होने पर…

ये भी पढ़ें-PM Svanidhi Yojana: बिना गारंटी लोन दे रही है मोदी सरकार,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular