Monday, May 20, 2024
Homeक्राइमRajasthan Paper Leak Case: SI पेपर लीक मामले में SOG ने 12...

Rajasthan Paper Leak Case: SI पेपर लीक मामले में SOG ने 12 आरोपियों पर रखा इनाम

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान SI पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। एसओजी ने मामले में 12 फरार आरोपियों पर लाखों रुपये के इनाम का ऐलान कर दिया है। ये आरोपी पेपर लीक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे हैं। पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है।

इन लोगों पर इनाम का ऐलान

SOG ने 12 आरोपियों पर 25 हजार से एक लाख रुपये तक के इनाम का ऐलान किया है। इन आरोपियों में शामिल हैं-

  • पेपर लीक मामले का मुख्य मास्टर माइंड यूनिक उर्फ पंकज भांभू, 1 लाख रुपए
  • ओमप्रकाश ढाका, 75,000 रुपए
  • पोरव कालेर, 50,000 रुपए
  • हनुमान मीणा, 50,000 रुपए
  • शैतान राम विश्नोई, 50,000 रुपए
  • सम्मी उर्फ छम्मी विश्नोई, 50,000 रुपए
  • रिंकू, 50,000 रुपए
  • विनोद कुमार, 50,000 रुपए
  • भंवरलाल, 25,000 रुपए
  • दीपक राहड, 25,000 रुपए
  • वर्षा विश्नोई, 25,000 रुपए
  • सुनील बेनीवाल, 25,000 रुपए

पेपर लीक मामले में SOG की कार्रवाई

गौरतलब है कि एसओजी ने दो दिन पहले 25 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। आज कोर्ट में रिपोर्ट भी पेश कर दी गई है। खबर है कि एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मुख्य मास्टरमाइंड अयूनिक उर्फ पंकज भांभू दुबई भाग गया है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular