Sunday, May 19, 2024
Homeट्रेंडिंगकूनो नेशनल पार्क से भागा नामिबियाई चीता, इलाके में दहशत का माहौल

कूनो नेशनल पार्क से भागा नामिबियाई चीता, इलाके में दहशत का माहौल

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Karauli News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो सफारी पार्क से एक अफ्रीकी चीता भागकर राजस्थान आ गया है। जैसे ही ग्रामीणों की नजर तेंदुए पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने चीता के मूवमेंट की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम सिमारा गांव पहुंची। वन विभाग और पुलिस की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुट गई है।

पेड़ के नीचे आराम करता दिखा चीता

बतया जा रहा, सिमारा गांव के ग्रामीण शनिवार सुबह अपने खेतों पर जा रहे थे। तभी उन्हें एक पेड़ के नीचे चीता आराम करता हुआ नजर आया। वन विभाग की मानें तो शनिवार यानी 4 मई को सिमारा गांव में पहली बार चीता देखा गया था। तेंदुए की पहचान नर तेंदुए के रूप में की गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। सिमारा गांव चंबल के किनारे स्थित है. ऐसे में संभावना है कि यह चीता चंबल के रास्ते राजस्थान पहुंच गया।

रेस्क्यू करने में जुटी वन विभाग की टीम

सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचा। उन्होंने इसके नामीबियाई चीता होने की पुष्टि की। इसी बीच मध्य प्रदेश वन विभाग की एक टीम भी सिमारा गांव पहुंची। वन विभाग और पुलिस ने इलाके के लोगों से सावधानी बरतने और तेंदुए से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की है। बताया गया है कि यह मध्य प्रदेश के कूनो सफारी पार्क से भटककर करौली पहुंच गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उसे पकड़कर वापस कूनो ले जाया जाएगा।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular