Tuesday, July 2, 2024
HomecrimeRajasthan Crime : शराब पार्टी के बाद महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस...

Rajasthan Crime : शराब पार्टी के बाद महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने धड़ दबोचे अपराधी

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan crime : राजस्थान के कोटा में एक मज़दूर महिला के साथ बेहद दर्दनाक घटना घटी है। करीबन आधा दर्जन बदमाशों ने शराब के नशे में धुत होकर, महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने लगभग सभी अपराधियों को पकड़ लिया है। इन अपराधियों में 3 हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।

मज़दूरी की दिहाड़ी लेकर घर लौट रही थी महिला

यह घटना कोटा की रेलवे कॉलोनी की है, जहां बीती रात कुछ बदमाश शराब पार्टी कर रहे थे और नशे में धुत थे। पीड़ित महिला ठेकेदार से अपने दिन की दिहाड़ी लेकर घर जा रही थी, तभी बदमाशों की नज़र महिला पर पड़ी। उन्होने महिला को घेर लिया और उसके साथ मार पीट करने लगे। कुछ समय बाद उन्होंने महिला को एक सुनसान जगह पर लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

पुलिस को देख, भागने लगे बदमाश

पीड़िता ने थाने में अपराधियों के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और एक- एक करके बदमाशों की कॉलोनी पर छापे मारे। बदमाश दूर से ही पुलिस को देखकर दीवार से कूदकर भागने लगे, जिसमें कुछ बदमाशों को चोट भी आई। लेकिन, पुलिस ने सभी को धड़ दबोचा। वही महिला को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेजा गया।

बदमाशों पर लगी कई धाराएं
इन बदमाशों में कुछ हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है, आरोपियों की पहचान कमलेश, शाकिर हुसैन, विष्णु गौतम, गजेंद्र सिंह व उनके साथियों के तौर पर हुई है।
आरोपी उड़िया बस्ती, कैलाशपुरी व आदर्श नगर इलाके के आसपास रहने वाले है। पुलिस का कहना है, आरोपियों के खिलाफ कई धराए लगाईं गयी है, और इनको कड़ी से कड़ी सज़ा मिलेगी।

ये भी पढ़ें-

 

 

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular