Monday, May 20, 2024
HomeAaj Ka RashifalAaj Ka Rashifal 9 May 2024: लक्ष्मीनारायण की कृपा से इन राशियों...

Aaj Ka Rashifal 9 May 2024: लक्ष्मीनारायण की कृपा से इन राशियों कि चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Aaj Ka Rashifal 9 May 2024: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि, प्रतिपदा और नारायण जी का दिन है। आज किसकी खुलेगी किस्मत? आइए जानते हैं भगवान किसकी किस्मत लिखेंगे. प्रतिपदा तिथि आज सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो गई है, फिलहाल द्वितीया तिथि चल रही है। आज दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक शोभन योग रहेगा. साथ ही आज कृत्तिका नक्षत्र रात 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लगेगा. जानिए 09 मई 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और आप क्या उपाय करके इस दिन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानिए आपके लिए कौन सा शुभ अंक और शुभ रंग रहेगा।

मेष: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर यदि आपके वरिष्ठ और बॉस द्वारा कोई बात कही जा रही है, तो उसे गंभीरता से लें और अपनी कमियों को जानकर उसमें सुधार करने का प्रयास करें। आज कारोबार की प्रगति के लिए आर्थिक योजना बनाएंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी में संतुलन बनाकर रखना होगा और बचत पर विशेष ध्यान देना होगा. स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें।

शुभ रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन दोहराने के लिए एकाग्रता बनाए रखनी होगी. व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, व्यापारिक योजनाओं को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। आज आपका मन आध्यात्म की ओर अधिक केंद्रित हो सकता है। आज आप किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स आज कहीं बाहर घूमने जायेंगे। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 2
मिथुन: आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार के सदस्य आज आपको अच्छी सलाह देंगे। आज आप ऑफिस में कोई भी काम आसानी से पूरा कर लेंगे, जिससे आपके सभी जूनियर और सीनियर आपकी तारीफ करेंगे, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आज आपके व्यापार में उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। अगर आज आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो सोच-समझकर करें। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। लवमेटस के बीच रिश्ते में और अधिक मधुरता आएगी।

शुभ रंग-मैजेंटा
भाग्यशाली अंक- 3
कर्क: आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने काम को बेहतर बनाने पर रहेगा। आज बच्चे आपके माता-पिता का अधिक ख्याल रखेंगे और उनकी बात भी मानेंगे। आज छोटी-छोटी बातों पर किसी को डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं। आज आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन उसे शुरू करने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरूर लें। पारिवारिक मामलों में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा। आज आपको किसी चल रही ईएमआई से राहत मिलेगी।

शुभ रंग- मैरून
भाग्यशाली अंक- 4
सिंह: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आज ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को प्रभावित करेगा। आज आपको पैसों के मामले में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। टूर और ट्रेवल्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने किसी करीबी से कोई सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माताएं आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बनाकर खिला सकती हैं। आज घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज आपको जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9
कन्या: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे, यह बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आज परिवार वालों के साथ किसी बात पर चर्चा करेंगे। नवविवाहित जोड़ा आज एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। किसी ग्राहक से अचानक धन लाभ होगा। संपत्ति खरीदने की चल रही बातचीत आज अंतिम रूप ले लेगी।

भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 5
तुला: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई भी कार्य करते समय अपना मन शांत रखें। इससे आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा. आज आप सभी के साथ अच्छा व्यवहार करने का प्रयास करेंगे और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आज आपको पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कड़ी मेहनत से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी
भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपको व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़ों की राय आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आज आपको पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। आपके सही मार्गदर्शन से परिवार के सभी सदस्यों के दिलों में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ेगा। आज आपको किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। इससे आपको आर्थिक मदद मिलेगी और आप कुछ नया खरीदने के बारे में भी सोचेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी कंपनी से कॉल आएगी धनु: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी भी मामले में आपको अपनी समझ से काम करना होगा, तभी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आपको बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, आज आप सत्संग का आयोजन कर सकते हैं। आज घर के बड़े बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें, जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की चल रही बातचीत अंतिम रूप ले लेगी।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 7
मकर: आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिसके कारण आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के अकाउंटेंट्स के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपका जीवनसाथी आज आपको खुश होने का कारण देगा। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिताएंगे। किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग पिच
शुभ अंक- 1
कुंभ: आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपको काम पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफल रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। आज आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहने वाला है, जीवनसाथी आपके काम में आपका साथ देगा। लवमेट्स आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। वे एक दूसरे को उपहार भी देंगे. बच्चों की पढ़ाई के लिए जरूरी सामान खरीदने बाजार जाएंगे।

भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5
मीन: आज आपका दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सभी लोग प्रसन्न एवं प्रफुल्लित रहेंगे। आज आपको पूर्व में निवेश किये गये धन का लाभ मिल सकता है। ऑफिस में वरिष्ठ आपके काम को देखकर प्रसन्न होंगे। आपके माता-पिता आपको कोई उपहार देंगे, इससे आपका चेहरा पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है।

भाग्यशाली रंग- काला

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular