Monday, May 20, 2024
HomeAaj Ka RashifalAaj ka Rashifal 4 May 2024: आज के दिन मिथुन, धनु और...

Aaj ka Rashifal 4 May 2024: आज के दिन मिथुन, धनु और कुंभ राशि पर सितारे रहेंगे मेहरबान, ऐसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Aaj ka Rashifal 4 May 2024:  आज शनिवार 4 मई को चंद्रमा का गोचर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से कुंभ उपरांत मीन राशि में होगा। आज शनियोग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशियों का शनिवार के दिन अच्छा लाभ मिलेगा। चलिए जानते है सभी राशियों का हाल

मेष राशि,(Aaj ka Rashifal 4 May 2024)

मेष राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि कार्यस्थल पर आपकी छवि बेहतर होगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। आज आपको किसी धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवाद में है तो उसमें आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। भाग्य आपका साथ देगा जिससे आज आपको कम मेहनत में अधिक लाभ मिलेगा। लेकिन शाम का समय आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। आज भाग्य आपका 86 प्रतिशत साथ देगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और तांबे के लोटे में जल भरकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए सितारे कहते हैं कि स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए नरम रह सकता है। लेकिन अप्रत्याशित लाभ से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की सलाह मानकर सम्मान और लाभ कमा सकते हैं। कारोबार में आज आपको आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। किराना व्यवसायी आज अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो बहुत सावधानी से गाड़ी चलाएं। आज आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

आज भाग्‍य 77 फीसदी साथ देगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशी भरा रहेगा। आज साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होने से आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को बड़े मुनाफे के चक्कर में छोटे मुनाफे का मौका नहीं छोड़ना चाहिए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। किसी मुद्दे पर अपने माता-पिता से आपकी बहस हो सकती है, लेकिन आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने बड़ों की बातें सुनें और समझें।

आज भाग्य 88 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें.

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि नौकरीपेशा लोग अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे और आप अपनी वाणी और व्यवहार से सभी को एकजुट रखने में सफल रहेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन लेन-देन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। आपको भारी मुनाफ़े के चक्कर में बहुत अधिक पैसा निवेश नहीं करना चाहिए।

आज भाग्य 81 फीसदी तक आपका साथ देगा। आज आपको चीनी और चावल का दान करना चाहिए।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं, आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से फैसले लेने का दिन होगा। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से आपको बचना होगा, अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज अपने अनुभव का लाभ उठाएं और जो भी फैसला लें, उस पर अच्छे से सोच-विचार करें। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आप कुछ नया सीखने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

आज भाग्‍य 71 फीसदी आपका साथ देगा। पीपल के पेड़ पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और नौकरी करने वाले लोगों को पद प्रभाव का लाभ मिल सकता है। आज आपको अधिकारियों से प्रोत्साहन भी मिल सकता है। न केवल अपने कार्यस्थल पर बल्कि पारिवारिक जीवन में भी आप सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। यदि आपका चल या अचल संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है तो आज उसमें आपको विजय मिलेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर मौका मिल सकता है। आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत साथ देगा। हनुमानजी को सिन्दूर लगाएं।

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज कुछ नए संपर्क बन सकते हैं जिससे आपको फायदा होगा। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और भाई और माता से आपको लाभ मिलेगा। आज आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे और घर की साज-सज्जा पर भी ध्यान देंगे। आज आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से भी होगी। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको एक के बाद एक अच्छी ख़बरें सुनने को मिल सकती हैं।
आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत साथ देगा। आज आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आम तौर पर अच्छा रहेगा। आज आप अपने महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। धर्मार्थ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज जिम्मेदारी से काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि जल्दबाजी में काम बिगड़ने का डर है। अपना दिमाग शांत रखें और एक समय में एक ही काम पर ध्यान केंद्रित करें। कार्यस्थल पर आपको शत्रुओं और विरोधियों से सावधान रहना होगा। आज आपकी निवेश संबंधी कुछ योजनाएं रुक सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में जोखिम न लें और संतुलित आहार लें। आज भाग्य आपका 82 प्रतिशत साथ देगा। जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराएं।

 कुंभ राशि : शनिदेव की कृपा से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपकी व्यावसायिक गतिविधियों में भी सुधार होगा। आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा और आपके आर्थिक प्रयास भी आज सफल होंगे। आज किसी बड़ी उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप अतिरिक्त आय कमाने की कोशिश कर रहे हैं या पार्ट टाइम काम कर रहे हैं तो आज आपको इसमें सफलता मिलेगी। आपके सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। काफी समय से रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन में व्यावहारिकता और मौखिक कौशल से आपको लाभ होगा। आज भाग्‍य 91 फीसदी आपका साथ देगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और सुखद परिणाम देने वाला रहेगा। आपको कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। इसलिए कारोबार को लेकर चिंता नां करें। सलाह दी जाती है कि, लोगों पर जल्दी भरोसा ना करें। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा। विष्णु चालीसा का पाठ करें और तुलसी को दूध से अर्घ्य दें।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular