Monday, May 20, 2024
HomeWeatherWeather Update: भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद, तेज हवाओं के साथ...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद, तेज हवाओं के साथ पड़ेंगे ओले, पढ़े IMD का अलर्ट

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Weather Update: प्रदेशभर में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है. राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई ईलाकों में गर्मी का कहर बरपा रहा है। बता दें कि, पिछले 24 घंटों के दौरान बाड़मेर में सबसे अधिक गर्मी रही। यहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं (Weather Update)

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम राजस्थान, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी हरियाणा, केरल और दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर है. कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है

तप्ती गर्मी से अगले 24 घंटों के दौरान लोगों को राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण इस सप्ताह के अंत में उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश होगी। आने वाले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में तेज आंधी देखने को मिल सकती है। साथ ही ओले की भी संभावना है।

मौसम विभाग की किसानों को चेतावनी

IMD ने किसानों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। बता दें कि तेज हवाओं के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है। साथ ही ओले पड़ने से भी किसानों की फसलें खराब हो सकती है। ओले पड़ने से मौजूद लोगों और मवेशियों के घायल होने की चेतावनी दी है। कच्चे घरों को नुकसान हो सकता है। उत्तर पश्चिम भारत को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है.। फसलों की जल्द से जल्द कटाई करने की सलाह दी है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग कार्यालय ने शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है, जिसके कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 21 और 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Also Read:  

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular