Monday, May 20, 2024
Homeट्रेंडिंगRituraj Singh Death: नहीं रहे Actor ऋतुराज सिंह, दिल का दौरा...

Rituraj Singh Death: नहीं रहे Actor ऋतुराज सिंह, दिल का दौरा पड़ने से निधन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rituraj Singh Death: टीवी जगत से दुखद खबर सामने आई है। एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 उम्र में निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। हार्ट अटैक आने के कारण एक्टर ऋतुराज सिंह ने 20 फरवरी को अंतिम सांस ली। एक्टर ऋतुराज सिंह टीवी जगत के बड़े कलाकार रहे। उन्होंने टीवी जगत में कई धारावाहिकों में काम किया था। ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट’, ‘अदालत’, ‘दीया और बाती’ जैसे तमाम शोज में काम कर चुके थे। एक्टर ऋतुराज सिंह को आखिरीबार स्टार प्लस के सीरियल रूपाली गांगुली के साथ ‘अनुपमा’ में देखा गया था। जिसमें इन्होंने एक रेस्टोरेंट के सख्त मालिक का रोल निभाया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ,ऋतुराज सिंह की कार्डियक अरेसट् के कारण मौत हुई है। कुछ समय से वो अग्नाशय संबंधित समस्याओं से लड़ रहे थे। उनके अचानक चले जाने से उनके फैंस हैरान है। सिर्फ परिवारवालों को नहीं बल्कि उनके फैन्स को भी गहरा सदमा लगा है। दिल का दौरा पड़ने के कराण उनकी मौत हुई है।

इस बीमारी से थे पीडि़त  

उनके करीबियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उनके अच्छे दोस्त रहे अमित बहल ने इस खबर की पुष्टि की और इस पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले अग्न्याशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घर लौटने पर उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनका निधन हो गया।”

Also Read:  

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular