Monday, May 13, 2024
Homeअन्य बड़ी ख़बरेंRajasthan News: फिर एक बार सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, वेतन नहीं...

Rajasthan News: फिर एक बार सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, वेतन नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले में फिर एक बार सफाई कर्मी हड़ताल पर है। जिसके कारण जिले की बसवा नवनिर्मित नगर पालिका में आठवें दिन भी सफाई व्यवस्था ठप रही। दरअसल कस्बे में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पालिका के पास है, लेकिन नगर पालिका ने पिछले तीन माह से सफाई कर्मियों को मजदूरी का भुगतान नहीं दिया है। जिसके कारण ही सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल किया है और अपना सभी काम रोक दिया है।

सफाई व्यवस्था हुई ठप

बता दें कि नगर पालिका ने बसवा नवनिर्मित नगर पालिका में सफाई व्यवस्था के लिए 42 सफाईकर्मी रखें हुए है। जब इनसे बात की गई तो सफाई कर्मियों ने बताया कि दीपावली के बाद से अब तक उन्हें भुगतान नहीं मिला है। दीपावली पर मिली मजदूरी में भी 15 दिन की मजूदरी भी रोक दी गई। जिसके चलते सफाई कर्मियों को मजदूरी नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है।

सफाई कर्मियों ने क्या कहा?

सफाई कर्मियों का कहना है कि, 8 दिन से कई बार मांग करने के बावजूद ठेकेदार ने अब तक उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं दिया है। हालांकि इस मामले में सफाई कर्मियों ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी से भी बात की। अधिकारी को भी इस समस्या से अवगत करा दिया गया है लेकिन अभी तक कोई समाधान सफाई कर्मियों के सामने नहीं आया है।

नगर पालिका चेयरमैन ने सफाई कर्मियों से की बात

दरअसल पिछले आठ दिनों से सफाई कर्मियों ने काम को बंद कर दिया है। जिसके कारण जगह जगह कचरे के ढ़ेर लग चुके है। वहीं हड़ताल के बारे में नगर पालिका चेयरमैन प्रेमदेवी सैनी ने कहा कि इस मामले में सफाई कर्मियों से बातचीत की जा रही है।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular