Monday, May 20, 2024
HomeजोधपुरRajasthan Crime: बांसवाड़ा में 20 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, प्रेमी के साथ...

Rajasthan Crime: बांसवाड़ा में 20 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, प्रेमी के साथ दोस्त ने की दरिंदगी

Rajasthan Crime: तलवार से पीड़िता के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किए। उन्होंने उसकी उंगलियां और अंगूठा भी काट दिया

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Crime: राजस्थान के बांसवाड़ा में एक 20 वर्षीय छात्रा के साथ सनसनीखेज अपराध हुआ है। कालूराम नामक युवक पीड़िता पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन उसके इनकार करने पर उसने अपने दोस्त जीतूराम के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

5 मई की रात घटना

5 मई की रात को घटना होने के बाद छात्रा की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

पीड़िता के चेहरे पर भी किया वार

इस दरिंदगी के आरोपियों ने केवल दुष्कर्म ही नहीं किया, बल्कि तलवार से पीड़िता के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किए। उन्होंने उसकी उंगलियां और अंगूठा भी काट दिया। जब छात्रा की मां मौके पर पहुंची तो उसकी बेटी खून में लथपथ पड़ी थी और बेहोश थी।

एक आरोपी गिरफ्तार ( Rajasthan Crime)

पुलिस ने आरोपी कालूराम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी जीतूराम फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का इलाज चल रहा है और दूसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। किसी भी महिला के साथ इस तरह की दरिंदगी अक्षम्य है। आरोपियों की हैवानियत का स्तर देखकर रूह काँप जाती है। ऐसे अपराधियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए, ताकि समाज में इस तरह की घटनाएं न हों।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular