Monday, May 20, 2024
Homeट्रेवलInternational Women's Day 2024: महिला दिवस पर राजस्थान की महिलाओं को भजन...

International Women’s Day 2024: महिला दिवस पर राजस्थान की महिलाओं को भजन सरकार का खास तोहफा, बस यात्रा हुई फ्री

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),International Women’s Day 2024: हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। नारी शक्ति का नारा आज भी कायम है। हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आज (8 मार्च) राजस्थान सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। आज प्रदेश में कई जगहों पर मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध रहेगी।

रोडवेज में सफर के दौरान नहीं देना होगा किराया 

आज महिलाओं को रोडवेज में सफर के दौरान किराया नहीं देना होगा। इसके साथ ही अगर आज महिलाएं जयपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों में बने स्मारकों और संग्रहालयों को देखने जाएंगी तो उन्हें वहां प्रवेश टिकट मुफ्त मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान में महिलाएं रोडवेज बसों में बिना किराया दिए मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

Also Read: Aadhaar Card: आधार कार्ड रखने वालों को फ्री में मिल…

रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने प्रस्ताव को दी मंजूरी 

रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बता दें कि, 8 मार्च को महिला दिवस के साथ-साथ महाशिवरात्रि भी है। ऐसे में सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। आपको बता दें कि इस दिन केवल महिला आवेदकों को ड्राइविंग टेस्ट दिया जाएगा। इसके लिए महिलाएं पोर्टल पर जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को दोबारा शेड्यूल कर सकती हैं। जिस पर टेस्ट और रीटेस्ट के लिए लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा और स्लॉट के मुताबिक जल्द ही समय मिल जाएगा। आज ड्राइविंग टेस्ट पास करने वाली महिला आवेदकों को परिवहन विभाग की ओर से मुफ्त हेलमेट दिया जाएगा।

Also Read: Rajasthan: ऊंटों की स्मगलिंग!, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे…

 टैक्सी चलाने वाली महिला चालकों को भी दिया जाएगा मुफ्त प्रशिक्षण

इसके अलावा ई-रिक्शा और टैक्सी चलाने वाली महिला चालकों को भी मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला दिवस के मौके पर आज महिलाओं और लड़कियों को सरकारी स्मारकों और संग्रहालयों में मुफ्त प्रवेश मिलेगा। महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के आदेश दिए गए हैं। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक ब्रिजेश चांदोलिया ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं।

Also Read: Rajasthan Weather Update: राजस्थान में करवट ले रहा मौसम, जानें आने वाल दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular