Monday, May 20, 2024
HomeWeatherRajasthan Weather Update: राजस्थान में करवट ले रहा मौसम, जानें आने वाल...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में करवट ले रहा मौसम, जानें आने वाल दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Weather Update:  यह महीना रंगों से भरा होता है, इसलिए इस बार राजस्थान में मौसम भी अलग-अलग रंग दिखा रहा है। प्रदेश में सर्दी का सितम अभी भी जारी है, कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वैसे आपको बता दें कि पिछले सालों में इसी महीने में लोगों के घरों में पंखे चलने लगते हैं। लेकिन इस बार लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला हुआ है।

इन जिलों में होगी बारिश..

बता दें कि, मौसम विभाग के मुताबिक, इसके चलते 10 से 12 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है. 10 से 12 मार्च के बीच विक्षोभ के सक्रिय होने से श्री गंगानगर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

Also Read: VASTU TIPS: गिरे हुए पैसे मिलना शुभ या अशुभ? उठाने से पहले जान लें ये 5 बात

राज्य के 10 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरा

दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 10 जिलों का न्यूनतम तापमान अभी भी 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते ऐसा ही मौसम बना रहेगा। प्रदेश में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

Also Read: Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि पर घर में लाएं ये 5 चीजें,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular