Monday, May 20, 2024
Homeस्पोर्ट्सKhelo India Para Games: उत्तरी बेल्ट में 10 गोल्ड मेडल्स के साथ...

Khelo India Para Games: उत्तरी बेल्ट में 10 गोल्ड मेडल्स के साथ लीड पर चल रहा राजस्थान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Khelo India Para Games: दिल्ली में 7 जगहों पर आयोजित किए गए खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 में भारत के अलग-अलग राज्यों से विभिन्न खेलों में भविष्य के कई सितारों को जन्म दिया गया। इसमें राजस्थान द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया। राजस्थान ने 10 स्वर्ण, 20 रजत तथा 13 कांस्य के साथ 43 पदक जीते गए। वहीं वो पदक तालिका में पंजाब (20 पदकों के साथ 7वें – 8 स्वर्ण, 2 रजत, 10 कांस्य के साथ 7वें) तथा दिल्ली (36 पदकों – 7 स्वर्ण, 10 रजत, 19 कांस्य के साथ 8वें) के ठीक ऊपर छठे स्थान पर रहे। हरियाणा 105 पदक जीतने के बाद लीड पर रहा। वहीं उत्तर प्रदेश द्वारा 62 पदकों को जीत कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई गई।

राजस्थान के स्टार प्रदर्शकों मे से एक जीतू कंवर थे। जिनके द्वारा 100 मीटर टी35 वर्ग में कांस्य पदक जीता गया। जीतू, जो कि क्वाड्रिप्लेजिक सेरेब्रल पाल्सी है। उन्होंने 23.81 सेकंड के समय के साथ प्रीति पाल (उत्तर प्रदेश, 15.65 सेकंड) तथा अवनी (हरियाणा, 21.68 सेकंड) से नीचे का स्थान हासिल किया। इससे पहले, धावक द्वारा 100 मीटर, 200 मीटर तथा लंबी कूद जैसी अलग-अलग स्पर्धाओं में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बहुत से पुरस्कार जीते गए।

खेल में अपने करियर के साथ-साथ जीतू दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सामाजिक चिकित्सा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य में PHd भी कर रही हैं।

ये भी पढ़े- Salman Khan Birthday: भाई जान के जन्मदिन पर लगी गैलेक्सी के बाहर भीड़, बोले- भांजी का है दिन

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular