Thursday, May 9, 2024
Homeराजस्थानRSMSSB: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किए 3 परीक्षाओं के शेड्यूल,...

RSMSSB: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किए 3 परीक्षाओं के शेड्यूल, जानें अपडेट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), RSMSSB: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने जीएनएन, एएनएम और कृषि पर्यवेक्षक परीक्षाओं के शेड्यूल जारी कर दिए हैं। प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

इन परीक्षाओं के जारी हुए शेड्यूल

अधिसूचना के अनुसार, संविदा नर्स (जीएनएम) पद के लिए परीक्षा 3 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) भर्ती परीक्षा 3 फरवरी को आयोजित की जाएगी। और कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 4 फरवरी को आयोजित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।

कब होगी कौनसी परीक्षा?

संविदा नर्स भर्ती परीक्षा 2023 (जीएनएम) का आयोजन 3 फरवरी को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक किया गया है, संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) भर्ती परीक्षा 3 फरवरी को ही दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक और कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शेड्यूल किया गया है।

पांचवे ऑप्शन का रूल

RSMSSB की ओर से बताया गया है कि हर प्रश्न के पांच ऑप्शन होंगे। पहले चार ऑप्शन a,b,c,d  होंगे और पांचवां ऑप्शन e अनुत्तरित प्रश्न से संबंधित होगा। अगर अभ्यर्थी पहले चार विकल्प ए, बी, सी, डी में से कोई ऑप्शन नहीं भरता है तो पांचवां ऑप्शन ई को भरना होगा। वरना उस प्रश्न के अंक का एक तिहाई भाग काट लिया जाएगा। इसके अलावा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प को अभ्यर्थी द्वारा चुना नहीं गया तो उसे परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए कम से कम एक ऑप्शन चुनने के लिए उम्मीदवार को 10 मिनट एक्स्ट्रा दिए जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • जीएनएन, एएनएम और कृषि पर्यवेक्षक के लिए आरएसएमएसएसबी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें-Rajasthan: गिरफ्तार हुआ 20 करोड़ के गबन कांड का आरोपी, 10 हजार रुपए का था इनामी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular