Monday, May 20, 2024
HomeजयपुरRajasthan News: 52 साल की महिला 12वीं बोर्ड एग्जाम देनें के लिए...

Rajasthan News: 52 साल की महिला 12वीं बोर्ड एग्जाम देनें के लिए तैयार, आखिर क्या है वजह?

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Rajasthan News: पढ़ाई की कोई उम्र नही होती यह बात सच साबित होती हुई दिख रही है। दरअसल जयपुर के वाटिका गांव की एक महिला 52 साल की उम्र में 12 बोर्ड के एग्जाम की तैयारी कर रही है। इससे पहले वह 10वी की परिक्षा को भी पास कर चुकी है। महिला को इस उम्र में पढ़ाई की प्रेरणा उसकी अपनी बेटी से मिली है।

कम उम्र में शादी होने के कारण नही पढ़ पाई थी सुनीता

जानकारी के मुताबिक कम उम्र में शादी हो जानें के कारण और आर्थिक परेशानियों की वजह से वह नही पढ़ पाई थी। लेकिन उस वक्त से लेकर अब तक उनमें सीखने और सिखाने का जुनून खत्म नही हुआ। सुनीता ने बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में नमांमकन भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने पढ़ाई में अपनी दिलचस्पी दिखाते हुए 10 वीं की परीक्षा पास की। उनकी ये लगन कई महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।

हिंदी और विज्ञान पसंदीदा विषय

इस उम्र में सुनिता ने 10वीं कक्षा पास कर भी अपनी पढ़ाई जारी रखी। अब वह 12वीं की परीक्षा की तैयारी में जुटी हैं। बता दें कि उनका पसंसदीदा विषय विज्ञान और हिंदी है। लेकिन अब वह अपने अंग्रेजी को भी मजबूत करना चाहती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि नंद घर आधुनिक आंगनबाड़ियों का नेटवर्क है। यह भारत के 14 राज्यों के बच्चों और महिलाओं के जीवन में बदलाव करने का प्रयास करती है।

Also Read: Rajasthan News: राजस्थान में रही गणतंत्र दिवस की धूम, कहीं रंगारंग कार्यक्रम के साथ निकली झांकी तो कहीं परेड

Also Read: Rajasthan News: गणतंत्र दिवस सिर्फ उत्सव नहीं, भारत की आजादी और एकता का प्रतीक: सीपी जोशी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular