Tuesday, July 2, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Election 2023 : क्या प्रधानमंत्री पद छोड़ राजस्थान के मुख्यमंत्री...

Rajasthan Election 2023 : क्या प्रधानमंत्री पद छोड़ राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे मोदी? प्रियंका गांधी ने किया BJP पर हमला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को दौसा में एक रैली को संबोधित किया। संबोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी ने BJP पर साधा निशाना

संबोधन के दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने ल‍िए 8,000 करोड़ रुपये का हवाई जहाज खरीदते लेते है। जबकि क‍िसानों का कर्ज माफ नहीं करते है। 27,000 करोड़ रुपये की इमारत बनवा सकते है। लेकिन ओपीएस (पुरानी पेंशन स्कीम) के लिए कहते है कि पैसे नहीं हैं।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि आपके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। हमारी सरकार ने आपके जीवन में हर मदद करने का प्रयास क‍िया है। अगर आप प‍िछले 5 साल की राजस्थान सरकार का काम देखेंगे तो लगेगा कि कांग्रेस सरकार ने आपके जीवन को मजबूत करने के लिए काम क‍िया है।

मुख्यमंत्री बनेंगे मोदी?

बता दें कि पूर्वी नहर राजस्थान परियोजना (ERCP) को लेकर भी प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा के नेता और प्रधानमंत्री केवल जुमलेबाजी करते हैं। पहले कहते थे कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन यह महज जुमला था। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नहर की परियोजना नहीं है। यह दौसा और आसपास के 12 जिलों के लिए जीवनदायिनी गंगा के समान है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि मेरे नाम पर वोट दीजिए। ऐसे में उनसे पूछना चाहिए कि क्या प्रधानमंत्री पद छोड़कर वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं?

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular