Monday, May 20, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023अपने नेता को जानियेRajasthan Election 2023 : सबसे कम उम्र के सांसद ने सत्ता...

Rajasthan Election 2023 : सबसे कम उम्र के सांसद ने सत्ता में जमाया कब्जा, जानें सचिन पायलट का सफर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan Election 2023 : सचिन पायलट भारत के सबसे कम उम्र के सांसद सदस्यों में एक है। सचिन पायलट स्वर्गीय राजनेता राजेश पायलट के पुत्र हैं। पायलट ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक डिग्री प्राप्त की है। आइए जानते है सचिन पायलट की कहानी


शिक्षा व विवाह

  • सचिन पायलट का जन्म 7 सितंबर 1977 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ।
  • बता दें कि सचिन पायलट का गांव वैदपुरा, नोएडा, उत्तर प्रदेश में है।
  • सचिन पायलट ने अपनी स्कूली शिक्षा एयर फ़ोर्स बाल भारती स्कूल, नई दिल्ली से की।
  • इसके बाद सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
  • एमबीए पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय, फिलाडेल्फिया, अमेरिका के व्हार्टन स्कूल से की।
  • इनके पास आईएमटी गाजियाबाद से मार्केटिंग में डिप्लोमा भी है।
  • जानकारी के मुताबिक सचिन पायलट ने 15 जनवरी 2004 को फारूक अब्दुल्ला की बेटी सारा अब्दुल्ला से शादी की।
  • सचिन पायलट के दो बेटे है। जिनका नाम आरान और वेहान है।

राजनीतिक करियर

  • 26 साल की उम्र में सचिन पायलट 2004 के लोकसभा चुनाव में दौसा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे।
  • इसी के साथ भारत में सबसे कम उम्र के सांसद बने।
  • 2009 के लोकसभा चुनाव में पायलट ने बीजेपी की किरण माहेश्वरी को हराया था।
  • 2012 में मनमोहन सिंह सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान सचिन पायलट कॉरपोरेट मामलों के मंत्री रहे।
  • 2014 में सचिन पायलट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने।
  • 2018 के विधान सभा चुनाव में सचिन पायलट ने यूनुस खान को हराकर टोंक सीट पर जीत हासिल की।
  • 13 जुलाई, 2020 को अशोक गहलोत के सरकार में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

आर्मी करियर

जानकारी के मुताबिक सचिन पायलट 6 सितंबर, 2012 को भारतीय प्रादेशिक सेना (टीए) में एक अधिकारी के रूप में नियुक्त होने वाले देश के पहले केंद्रीय मंत्री बने। 

किताबें 

सचिन पायलट ने अपनी बहन सारिका पायलट के साथ मिलकर ‘राजेश पायलट: इन स्पिरिट फॉरएवर’ किताब लिखा।

संपत्ति

सचिन पायलट की संपत्ति 5 करोड़ 40 लाख बताई जाती है।

Read Also :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular