Monday, May 20, 2024
HomeकोटाRajasthan: कोटा में फिर एक छात्र ने की खुदकुशी, पुलिस जांच पड़ताल...

Rajasthan: कोटा में फिर एक छात्र ने की खुदकुशी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan:  राजस्थान के कोटा से फिर एक बार कोचिंग स्टूडेंटस के सुसाइड की खबर सामने आई है। जिससे फिर एक बार कोटा कोचिंग हब में लोग दहशत में है। पूरा मामाला कुन्हाड़ी इलाके का है। बीते रविवार के दिन कोचिंग छात्र ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जैसे ही घटना का पता चला बच्चे का शव एमबीएस अस्पताल पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया गया। जिसके बाद परिवार वालों ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा नीट की तैयारी कर रहा था

क्या है पूरा मामला ? (Rajasthan)

लैंडमार्क सिटी में उत्तम रेजीडेंसी नाम के हॉस्टल में छात्र रह रहाथा। जब छात्र कमरे से बाहर आया नहीं आया तो सभी को शक हुआ। परिवार वाले भी कॉल करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन फोन किसी ने नहीं उठाया। जिसके बाद बच्चे के परिवार वालों ने हॉस्टल वार्डन को जानकारी दी। वार्डन ने कमरा खोला तो वह हैरान हो गई। वार्डन ने कमरे में देखा बच्चा पंखे से लटका हुआ है।

बेटे को लेने आने वाले थे पिता

इस मामले में एएसआई कप्तान सिंह का कहना है कि हॉस्टल संचालक से पूछताछ में पता चला कि आखिरी बार दिन में 3:00 बजे करीब बसे बच्चा खाना खाने के लिए मेस में दिखा था। उसके बाद बच्चा कमरे में चला गया। आगे कहा कि, खुदखुशी करने के लिए बच्चे ने करीब 8 10 गांठ रस्सी की गले में लगाई थी। जिस कमरे में बच्चे ने आत्महत्या की उस कमरे में हैंगिंग डिवाइस भी नहीं थी। जिसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी दी जाएगी।

5 में है नीट की परीक्षा

बता दें कि, आने वाले 5 दिनों बाद बच्चे की नीट की परिक्षा थी। इसी डर से बच्चे ने ऐसा कदम उठाया था। इस मामले में पुलिस की ओर से कहा गया है कि, अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता है। आगे की जांच भी जारी है।

Also Read:  

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular