Saturday, July 6, 2024
HomeबॉलीवुडSana Kapoor Wedding Photos : पंकज कपूर की बेटी सना कपूर ने...

Sana Kapoor Wedding Photos : पंकज कपूर की बेटी सना कपूर ने मयंक पाहवा से की शादी

- Advertisement -

Sana Kapoor Wedding Photos

Sana Kapoor Wedding Photos : दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सना कपूर और मनोज पाहवा-सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा शादी के बंधन में बंध गए हैं। सना कपूर ने इंस्टाग्राम पर शादी की दो तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। दोनों ने महाबलेश्वर में बेहद प्राइवेट तरीके से शादी की। इस शादी में सिर्फ सना और मयंक का परिवार और कुछ करीबी ही शामिल हुए हैं। सना अभिनेता शाहिद कपूर की बहन भी हैं। शाहिद ने भी बहन की शादी की एक तस्वीर शेयर कर आशीर्वाद दिया है।

शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर बहन सना कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहिद लाल रंग के कुर्ते और नेहरू जैकेट में नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी बहन सना खड़ी हैं। सना ने सियान कलर का लहंगा और रेड टॉप पहना हुआ है। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया है। दोनों साथ में फोटो खिंचवा रहे हैं।

शाहिद कपूर ने बहन की साथ वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “समय कैसे बीत जाता है और छोटी बिट्टो अब दुल्हन बन गई है। सब बहुत जल्दी बड़े हो गए मेरी बच्ची … एक अद्भुत नए चैप्टर के लिए एक इमोनशनल शुरुआत। डियर सना आपको और मयंक को हमेशा सूरज की तरह चमकते रहने और अच्छे वाइब्स की शुभकामनाएं देता हूं…”

Shahid Kapoor Sister
Shahid Kapoor Sister

सना कपूर ने शेयर की शादी की तस्वीरें

Sana Kapoor and Mayank Pahwa
Sana Kapoor and Mayank Pahwa

वहीं सना कपूर ने शादी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर क्लोज-अप है। सना के साथ मयंक पाहवा दिखाई दे रहे हैं। दोनों मु्स्कुराते हुए एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। मयंक ने शादी के मौके पर मैरून कलर का आउटफिट चुना। उन्होंने अपने बालों को बन किया हुआ था। दूसरी तस्वीर में मयंक और सना आमने-सामने एक-दूसरे को पकड़ कर खड़े हैं।

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने दी बधाई

सना कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिल वाला इमोजी अपने कैप्शन में शामिल किया है। सना की इस पोस्ट पर उनकी भाभी और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर (Mira Kappor Wish) ने भी कमेंट कर बधाई दी है। इसके अलावा उनके फैंस ने भी कपल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।

Sana Kapoor Wedding Photos

Also Read : Karan Johar’s New Film ‘Bedhadak’ Revealed : ‘बेधड़क’ से करण जौहर ने संजय कपूर की बेटी शनाया समेत इन सितारों को बॉलीवुड में किया लॉन्च

Also Read : Happy Birthday Shraddha Kapoor : शक्ति कपूर की खूबसूरत बेटी श्रद्धा कपूर की पहली दो फिल्में फ्लॉप रहीं

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular