Tuesday, July 2, 2024
HomeबॉलीवुडParineeti-Raghav Wedding: परिणीति और राघव चड्ढा की शादी को लेकर घर में...

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति और राघव चड्ढा की शादी को लेकर घर में साज सजा शुरू, उदयपुर के इस किले में होगी शादी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti-Raghav Weddingपरिणीति और राघव चड्ढा जल्द ही उदयपुर में शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 24 सितंबर को कपल शादी के बंधन में बन जाएगा। ऐसे में एक्ट्रेस और आप नेता के तमाम शादी के फंक्शंस की भी तैयारी हो गई है। बताया जा रहा है कि उदयपुर में शादी से पहले कपल की कुछ फंक्शंस दिल्ली में भी किए जाएंगे। इसके लिए उनके घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।

सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें परिणीति के घर को जगमगाते हुए देखा जा सकता है। बता दे की परिणिति और राघव 13 मई को दिल्ली में रोका कर चुके हैं। जिसमें उनके परिवार और दोस्त शामिल हुए थे।

दिल्ली में राघव के घर में भी साज सजा शुरू

वही दिल्ली में राघव के घर में भी साज सजा शुरू हो गई है हालांकि कपल उदयपुर में शादी करने वाला है, लेकिन शादी से पहले होने वाले फंक्शंस को दिल्ली में ही रखा गया है। बता दे की 23 और 24 सितंबर को राघव और परिणीति की शादी का फंक्शन होटल लीला पैलेस में किया जाएगा।

परिणीति और राघव का चूड़ा समारोह

इसी बीच खबरें सामने आई है कि परिणीति और राघव का चूड़ा समारोह 23 सितंबर को सुबह 10 बजे होगा। उसके बाद दोपहर में वेलकम लंच किया जाएगा। वहीं परिवार शाम को ‘लेट्स पार्टी लाइन 90s’ थीम पर एक ग्रैंड पार्टी करेगा। वही यह सभी फंक्शन ताज लेक पैलेस में होंगे। वहीं 24 सितंबर को परिणीति और राघव द लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जैसा कि आपको पता है कि परिणीति ने अपने रोका मे मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहना था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शादी के मौके पर भी मनीषा मल्होत्रा का ही डिजाइन पहन सकती है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular