Monday, May 20, 2024
HomeWeatherRajasthan Weather: राजस्थान में फिर बरसेंगे बादल, जानें किन जिलों में होगी...

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर बरसेंगे बादल, जानें किन जिलों में होगी बारिश?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Weather:  मार्च माह में भी सर्दी का सितम जारी है। राजस्थान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में नमी बनी हुई है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ रहा है। राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं, प्रदेश के कुछ जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. गुलाबी नगरी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने सीकर, प्रदेश के तापमान की बात करें तो फतेहपुर और संगरिया का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास रहा। वहीं पिलानी का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Also Read: Maha Shivratri 2024 fasting rules: कर रहे हैं महाशिवरात्रि का …

न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब दर्ज किया गया

करौली, सीकर, आबूरोड का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब दर्ज किया गया।  चूरू, गंगानगर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। जालोर, चित्तौड़गढ़, फलौदी का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री के आसपास रहा।

एक तरफ मौसम विभाग ने 10-12 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर पड़ने की संभावना जताई है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मौसम में भी बदलाव आएगा।

तेज हवाओं और तूफान का दौर भी चला

आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों में तेज पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि जैसी गतिविधियां दर्ज की गईं।  इसके साथ ही तेज हवाओं और तूफान का दौर भी चला, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ। इसके साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ने से खांसी, जुकाम और कफ के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Also Read: Rajasthan Electric Buses: सिर्फ 2 घंटे में जयपुर से दिल्ली पहुंचा देगी राजस्थान की E-Bus, जानें क्या हैं इसकी…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular