Monday, May 20, 2024
Homeट्रेंडिंगElon Musk का कमाल, अब बिना छुए चलेगा माउस

Elon Musk का कमाल, अब बिना छुए चलेगा माउस

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Elon Musk: एलोन मस्क अक्सर ही अपने कारनामों के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच सोमवार को Elon Musk ने बताया कि हाल ही में उनके स्टार्ट-अप Neuralink के एक इंसान के दिमाग में चिप इंप्लांट की थी जिसके बाद अब वे केवल सोचकर ही किसी कंप्यूटर के माउस को कंट्रोल कर सकता है। इसके बाद Elon Musk ने कंपनी के अगले कदमों के बारे में भी बताया।

Elon Musk के Neuralink का कमाल

रॉयटर्स के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुए स्पेस इवेंट के दौरान Elon Musk ने इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि प्रोग्राम अच्छा रहा है और पेसेंट पूरी तरह रिकवर हो गया है। इसमें उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है। पेसेंट ने माउस को बिना छुए केवल सोचकर ही उसे स्क्रीन पर एक ओर से दूसरी ओर घुमाया।

क्या है आगे का प्लान?

Elon Musk की कंपनी Neuralink ने खुलासा किया है कि उसका मकसद बड़ा है। Elon Musk ने बताया कि Neuralink का अगला कदम और भी ज्यादा मुश्किल प्रोब्लम से इंटरैक्ट करना है। इससे पहले जनवरी में Elon Musk ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर Neuralink का लक्ष्य बताते हुए कहा, ‘केवल सोचने मात्र से, आपके फ़ोन या कंप्यूटर और उनके माध्यम से लगभग किसी भी उपकरण का नियंत्रण सक्षम हो जाता है। आरंभिक उपयोगकर्ता वे होंगे जो अपने अंगों का उपयोग खो चुके होंगे। कल्पना करें कि क्या स्टीफन हॉकिंग एक स्पीड टाइपिस्ट या नीलामीकर्ता से भी अधिक तेजी से संवाद कर सकते थे। यही लक्ष्य है।’

ये भी पढ़ें-Rajya Sabha: राज्यसभा सांसद बनीं सोनिया गांधी, राजस्थान में निर्विरोध जीता चुनाव

ये भी पढ़ें-Paytm Payment Bank Crisis: RBI ने Paytm Payment Bank को दी…

ये भी पढ़ें-PM Svanidhi Yojana: बिना गारंटी लोन दे रही है मोदी सरकार,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular