Monday, May 20, 2024
Homeस्पोर्ट्सIndia Vs England: रोहित शर्मा ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 218 दिनों बाद...

India Vs England: रोहित शर्मा ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 218 दिनों बाद आई हिटमैन की टेस्ट सेंचुरी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), India Vs England: आज इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले ही दिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने 2 छक्के उड़ाते हुए पिछले कैप्टन एमएस धोनी को पछाड़ दिया है। इसके साथ ही आज कैप्टन रोहित शर्मा ने पूरे 218 दिनों के बाद टेस्ट मैच में सेंचुरी मारी।

रोहित शर्मा ने तोड़ा माही का रिकॉर्ड

इस मैच को मिलाकर हिटमैन ने अब तक 80 छक्के जड़ दिए हैं जिसके बाद उन्होंने माही को पीछे छोड़ दिया है। बता दें की पूर्व कप्तान के नाम 78 छक्कों का रिकॉर्ड था। वहीं साथ साथ बताते चलें कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में पहला नाम वीरेंद्र सहवाग का है। सहवाग के नाम 90 छक्के हैं।

218 दिनों बाद आई हिटमैन की टेस्ट सेंचुरी

आज इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान हिटमैन रोहित शर्मा ने एक शानदार शतकीय पारी खेली। 218 दिनों बाद ये रोहित शर्मा का 11वां टेस्ट शतक था। इस शतकीय पारी में उन्होंने कुल 3 छक्के जड़े। हालांकि 131 रन बनाने के साथ रोहित शर्मा की शानदार पारी का अंत देखने को मिला। रोहित शर्मा ने अपनी लास्ट सेंचुरी 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ी थी।

किसके नाम है  इंटनेशनल रिकॉर्ड

वहीं अगर इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो सबसे अधिक छक्के का रिकॉर्ड इंग्लैंड के कैप्टन बेन स्टोक्स के नाम है। स्टोक्स ने अब तक 128 छक्के जड़े हैं। वहीं ब्रेंडन मैकुलम ने 107 छक्के लगाए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं जिन्होंने अब तक 100 छक्के मारे हैं।

ये भी पढ़ें- Prakash Koleri: मलयालम फिल्ममेकर प्रकाश कोलेरी की मौत, घर में मिला…

ये भी पढ़ें-Tongue Colour: जीभ के रंग खेलते हैं कई राज, आज ही शीशे में देखकर पता लगाएं कहीं आपको कोई बीमारी तो नही?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular