Monday, May 20, 2024
Homeराजस्थानRajasthan News: बाइक से हॉस्पिटल जा रही थी गर्भवती, चलती बाइक पर...

Rajasthan News: बाइक से हॉस्पिटल जा रही थी गर्भवती, चलती बाइक पर हो गई डिलीवरी

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गर्भवती महिला ने चलती बाइक पर नवजात शिशु को जन्म दिया। जिसके चलती बाइक से बच्चा नीचे लटक गया। परिजनों ने बाइक रोककर मां और बच्चे को संभाला और गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ घोषित कर दिया है।

चलती बाइक से नीचे लटका नवजात

मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धनपुरा निवासी करण सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर अस्पताल केंद्र जा रहा था। अस्पताल गांव से 10 किलोमीटर दूर है। इसी बीच बीनगंज कस्बे के पास महिला को तेज दर्द हुआ जिसके बाद बच्चा गर्भ से बाहर आ गया। ये घटना देखकर कई लोग हैरान रह गए।

सुरक्षित हैं मां और नवजात

डॉक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे का वजन 3.5 किलोग्राम है। जांच के बाद डॉक्टरों ने मां और शिशु को सुरक्षित बताया। फिलहाल दोनों वहीं भर्ती हैं।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular