Monday, May 20, 2024
Homeराजस्थानRajasthan News: 92 साल की महिला ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते गोल्ड,...

Rajasthan News: 92 साल की महिला ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते गोल्ड, अब खेलने जाएंगी स्वीडन

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News: बीकानेर की 92 साल की महिला ने वो कमाल करके दिखाया है जिसे जानकर हर शख्स हैरान है। बच्चों-बड़ों सबके लिए आज ये बुजुर्ग महिला एक मिशाल बन गई हैं। राजस्थान के एक छोटे से गांव में रहने वाली पाना देवी ने नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में 3 गोल्ड मेडल जीते हैं। जिसके बाद अब वह अगस्त में वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने के लिए स्वीडन जाएंगी।

92 साल की महिला ने जीते 3 गोल्ड

बीकानेर के नोखा तहसील के अणखीसर गांव में रहने वाली 92 वर्षीय पाना देवी गोदारा ने हाल ही में पुणे में आयोजित 44वें नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर रेस, गोला फेंक और तश्तरी फेंक में 3 गोल्ड मेडल जीते। पाना देवी अब अगस्त में स्वीडन में होने जा रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जाएगी।

पोते ने किया प्रेरित

पाना देवी को उनके पोते जय किशन गोदारा ने खेलने के लिए प्रेरित किया था। जय किशन खुद एक नेशनल खिलाड़ी है। जय किशन ने बताया कि एक बार उसके कामकाज को देखने के बहाने से वह अपनी दादी को अपने साथ स्टेडियम लेकर गया था। जिसके बाद उसकी दादी उसके साथ करणी सिंह स्टेडियम आने लगी। एक दिन दादी ने कहा कि वो भी खेलना चाहती हैं। जिसके बाद आज पाना देवी इस मुकाम पर पहुंची।

पाना देवी की सेहत का राज

पाना देवी ने बताया कि उन्होंने कभी भी जंक फूड, डिब्बा बंद खाना और फास्ट फूड नहीं खाया। उन्होंने कभी ठंडा पानी भी नहीं पीया। वह हमेशा सुबह जल्दी उठती हैं। घर के काम करना उनके शेड्यूल का हिस्सा हैं। यही उनकी सेहत का राज है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular