Monday, May 20, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023प्रमुख सीटेंRajasthan Election 2023: इन 5 सीटों पर होगा बेहद रोचक मुकाबला, BJP-कांग्रेस...

Rajasthan Election 2023: इन 5 सीटों पर होगा बेहद रोचक मुकाबला, BJP-कांग्रेस को निर्दलीयों से खतरा!

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होने वाली है। जयपुर जिले में कुल 19 विधानसभा की सीटें हैं, जिसमें से 5 प्रमुख सीटें है। इन पांच सीटों पर हमें सबसे ज्यादा रोटक मुकाबला देखने को मिलेगा। इन सीटों पर जहां एक तरफ कांग्रेस के लिए वापसी की तो वहीं BJP के लिए जीत बरकरार रखने की चुनौती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पांचों सीटों में से कई सीटों पर नए चेहरे हैं तो वहीं मालवीयनगर विधानसभा सीट पर पुराने चेहरों की टक्कर हैं। जिस कारण इन सीटों पर मुकाबला बराबरी का होगा। कांग्रेस द्वारा इन सीटों पर अपने सभी दिग्गजों को प्रचार के लिए लगाया गया है तो वहीं BJP को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली से काफी उम्मीदें है।

मालवीयनगर में टक्कराएंगे अर्चना और काली

मालवीयनगर विधानसभा सीट पर BJPने वर्तमान विधायक कालीचरण सराफ को टिकट दिया है। तो वहीं कांग्रेस ने डॉ अर्चना शर्मा को मैदान में उतार दिया है। यहां पर पिछली बार BJPके कालीचरण सराफ को 70,221 और अर्चना शर्मा को 68,517 मत मिले थे। यहां हार-जीत का अंतर मात्र 1700 वोटों का रहा। इस बार यहां पर अर्चना और कालीचरण के बीच कड़ी टक्कर है।

सिविल लाइंस में प्रताप और गोपाल के बीच टक्कर

सिविल लाइंस विधानसभा सीट पर इस बार BJPने पत्रकार गोपाल शर्मा को मैदान में उतार दिया है। यहां पर पूर्व BJPअध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का टिकट काट दिया गया है। मगर, कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारा है। यहां पर भीतरघात की संभावना बताई जा रही है। यहां पर कांग्रेस के लिए चुनौती बड़ी है।

आदर्शनगर में रवि और रफीक खान आएंगे आमने-सामने

आदर्शनगर विधानसभा सीट पर इस बार BJPने रवि नैय्यर को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने यहां से रफीक खान को टिकट दिया है। BJP ने इस बार नया चेहरा दिया है। परंतु, बीते चुनाव के मुकाबले इस बार यहां पर मुद्दे बदल गए हैं। ऐसे में दोनों दलों के सामने कड़ी चुनौती है। कांग्रेस जातिगत समीकरण के सहारे है तो BJPपीएम नरेंद्र मोदी की रैली पर भरोसा कर रही है।

झोटवाड़ा में निर्दलीय पर टिकीं नजर

झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर इस बार निर्दलीय ने माहौल बदल दिया है। यहां पर बगावत भी चल रही है। दोनों दलों ने अपने चेहरे बदल दिए हैं। इस बार BJPऔर कांग्रेस के लिए चुनौती बढ़ गई है। कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। ऐसे में युवा चेहरे के रूप में यहां पर कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारा है।

हवामहल पर तिवाड़ी तथा बाबा टक्कर

हवामहल विधानसभा सीट पर इस बार BJPऔर कांग्रेस दोनों ने अपने चेहरे बदल दिए हैं। कांग्रेस ने अपने जिला अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी को टिकट दिया है तो BJPने बालमुकुंद आचार्य को मैदान में उतार दिया है। दोनों चेहरे इस सीट पर नए हैं। मगर, जहां कांग्रेस को सीट बचाने की चुनौती है तो वहीं BJPको बड़ी जीत की उम्मीद है।

ये भी पढ़े- Aaj Ka Rashifal: आज का दिन हो सकता है आपके लिए खुशमय, जानें अपना राशिफल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular