Monday, May 20, 2024
HomepoliticsRajasthan Politics: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! कटारिया समेत...

Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! कटारिया समेत कई बड़े नेता BJP में शामिल

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Politics: राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है। गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र यादव और लाल चंद कटारिया समेत राजस्थान के कई कांग्रेस नेता लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए हैं।

BJP में शामिल हुए ये नेता

रविवार 10 मार्च को पूर्व कांग्रेस विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा और खिलाड़ी बैरवा, पूर्व निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुख सेवा दल सुरेश चौधरी, रामपाल शर्मा और रिजु झुनझुनवाला सहित अन्य नेता भी BJP में शामिल हुए। अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्रीलालचंद कटारिया और राजेंद्र यादव भी BJP में शामिल हुए हैं।

CM भजनलाल ने किया स्वागत

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने यहां प्रदेश मुख्यालय में उनका पार्टी में स्वागत किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, ”मैं उन लोगों का स्वागत करता हूं जो हमारी विचारधारा, पीएम नरेंद्र मोदी के काम और बीजेपी के भरोसे को देखकर शामिल हुए हैं।”

नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने कहा, “जो लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं वे ही इसका कारण बता सकते हैं। चाहे वे डर या लालच से छोड़ रहे हों। अगर नेता पार्टी छोड़ रहे हैं तो इससे पार्टी को कोई नुकसान नहीं है। पार्टी को नुकसान तभी होगा जब उसके कार्यकर्ता उसे छोड़ेंगे, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता मजबूत हैं और उन्हें पता है कि क्या करना है। बीजेपी ‘कांग्रेस’ की बात करती है ‘मुक्त भारत’ लेकिन कांग्रेस के लोगों को जोड़ते रहते हैं।”

ये भी पढ़ें- PM Modi: 12 मार्च को राजस्थान में PM मोदी, ‘भारत शक्ति’ का दिखेगा अद्भुत नजारा

ये भी पढ़ें- Rajasthan: पेट्रोल पंप डिलर्स की हड़ताल से लोग परेशान, पेट्रोल-डीजल की…

ये भी पढ़ें- Rajasthan Accident: प्रेग्नेंट महिला समेत 4 को कार ने कुचला, ड्राइवर…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular