Monday, May 20, 2024
HomeNationalCyber Fraud: 300 रूपए की लिपस्टिक के बदले लूटे लाखों रूपए, जानें...

Cyber Fraud: 300 रूपए की लिपस्टिक के बदले लूटे लाखों रूपए, जानें कहा है मामला

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Cyber Fraud: देश की महानगरी मुंबई से एक साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। जहां एक महिला को लिपस्टिक खरीदना इतना महंगा पड़ गया कि उसके बैंक अकाउंट से 1 लाख रूपए उड़ गए। हैरान करने वाली बात तो यह है कि महिला ने 2 रूपए तक का भी पेमेंट कर दिया।

डॉक्टर हुई फ्रॉड का शिकार

जानकारी के मुताबिक मुंबई की रहने वाली डॉक्टर के साथ यह मामला पेश आया है। जिसमें उन्होंने जानी-मानी कंपनी से एक लिपिस्टिक ऑर्डर किया था। फिर उन्हें 1 लाख रूपए तक के साइबर फ्रॉड का शिकार होना पड़ा। स्कैमर्स ने बड़ी सावधानी से उनके अकाउंट से एक लाख रूपए उड़ादिया।

300 सौ रूपए में खरीद रही थी लिपस्टिक

बता दें कि नवी मुंबई की महिला ने 300 रूपए की लिपिस्टिक को ऑर्डर किया था। फिर कुछ दिन बाद डॉक्टर को एक मैसेज आया कि उनका सामान डिलिवर हो गया है। लेकिन ऐसा नही था।

कैसे हुआ स्कैम

महिला डॉक्टर को बताया गया कि जल्द ही आपसे कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव कॉन्टैक्ट करेगा। फिर महिला को एक कॉल आई जिसने महिला को बताया कि आपका पार्सल होल्ड हो गया है। फिर कॉल करने वाले ने महिला को 2 रूपए की पेमेंट करने को कहा और उन्हें एक लिंक प्रोवाइड की।

दो ट्रांजैक्शन में लूट लिए रूपए

फिर महिला को 9 नवंबर के दिन बैंक के द्वारा मैसेज आता है कि आपके अकाउंट से 95 हजार रूपए और 5 हजार रूपए काट लिए गए हैं। जिसके बाद महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में कर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Also Read: Rajasthan Election 2023: PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर राहुल को चुनाव आयोग ने नोटिस किया जारी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular